मेरठ

IAS transfer in UP : दीपक मीणा बने मेरठ के नए जिलाधिकारी, एक दर्जन से अधिक आईएएस के तबादले

IAS transfer in UP योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार तबादलों की सूची जारी हुई है। जिसमें एक दर्जन से अधिक आईएएस के तबादले कर दिए गए। इसी कड़ी में मेरठ के डीएम के बालाजी का भी तबादला कर दिया गया है। मेरठ में के बालाजी के स्थान पर दीपक मीणा को मेरठ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं के बालाजी को प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया गया है। मेरठ में नगरायुक्त मनीष बंसल को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2022, 1:46 PM IST
UP Government transfered 13 IAS and 20 PCS
UP Government transfered 13 IAS and 20 PCS

IAS transfer in UP आज शासन ने एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिसमें मेरठ के डीएम के बालाजी सहिजत कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए। इसमें कानपुर देहात देवरिया और सिद्धाथनगर के जिलाधिकारी भी शामिल है। रायबरेली के जिलाधिकारी वैभ्व श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया गया है। उनके खिलाफ महिला विधायक ने गंभीर शिकायतें दर्ज कराई थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की है।


रायबरेली जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव जो कि 2009 बैच के आईएएस हैंं उनको प्रतीक्षारत किया गया है। महिला विधायिका की गम्भीर शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कार्यवाही की है। दीपक मीणा को को जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया है। दीपक मीणा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी है। नेहा जो कि 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं उनको कानपुर देहात का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। 2013 बैच के आईएएस जितेंद्र प्रताप सिंह को देवरिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के पद पर संजीव रंजन को भेजा गया है। संजीव रंजन 2013 बैच के आईएएस अधिकारी है।


मेरठ जिलाधिकारी के बालाजी का कार्यकाल मेरठ में काफी सफल रहा। मेरठ में जिलाधिकार के रूप में के बालाजी ने 13 सितंबर 2020 को चार्ज लिया था। जिस समय उन्होंने चार्ज लिया था मेरठ में कोरोना कहर बरपा रहा था। जिले का पदभार संभालने के साथ ही जिलाधिकारी के. बालाजी एक्शन में आ गए थे। अपने कार्यकाल में जिलाधिकारी के बालाजी ने जिला अस्पताल एवं महिला जिला अस्पतालों के अलावा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। के बालाजी मेरठ के 59वें जिलाधिकारी थे। उसके बाद अब आ रहे नए जिलाधिकारी दीपक मीणा मेरठ के 60 वें जिलाधिकारी होंगे।

Updated on:
15 Apr 2022, 1:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई