मेरठ

मेरठ में पहली बार देखा गया एेसा जानवर, लोगों में मचा हड़कंप

वन विभाग के अफसरों में मच गर्इ अफरातफरी, इसे देखने वालों की लग गर्इ भीड़
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 5:23 PM IST
meerut
मेरठ में पहली बार देखा गया एेसा जानवर, लोगों में मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ में गुरुवार की सुबह सवा पांच बजे कंपनी बाग माल रोड पर व्हीलर्स कलब के पास एेसा जानवर घूमता देखा गया, जाे पहले कभी नहीं देखा गया था। इसके बाद यहां मार्निंग वाॅक करने पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। जहां-जहां यह जानवर गया, इसे देखने वालों की भीड़ बढ़ती गर्इ। इस तरह खुलेआम जानवर घूमने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अफसरों में भी अफरातफरी मच गर्इ।

गांधी बाग में सुबह देखा इसे

रुड़की रोड स्थित गांधी बाग के पास व्हीलर्स क्लब के आसपास सुबह सवा पांच बजे एक हिरण घूमते देखा गया। वैसे इसे हिरण की प्रजाति का सांभर बताया जा रहा है, फिलहाल यह सेना के जंगलों की तरफ चला गया है। आपको बता दें इससे पहले भी मेरठ में कई बार तेंदुआ और हाथी आतंक की वजह से हड़कंप मच चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है कि हिरण की प्रजाति यहां घूमती हुई मिली है, जिसको लेकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अभी तक भी कोई भी वन विभाग का अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है। वहां मौजूद कुछ कैंट क्षेत्र के सेना के लोगों ने अपने कैमरों में इस सांभर को कैद कर लिया।

वन विभाग कुछ कहने से बच रहा

फिलहाल यह सांभर जंगल की तरफ चला गया है कहां गया है किस तरफ गया है वह सही में यह हिरण है या बारहसिंघा या फिर सांभर यह भी कोई सही से बताने के लिए तैयार नहीं है वन विभाग के अधिकारी भी मीडिया से बचते हुए दिख रहे हैं। सवाल यह है कि लगातार इस तरह से जंगली जानवर कई बार मेरठ की तरफ आ जाते हैं, क्योंकि मेरठ के आसपास तमाम जंगल लगता है यदि बिजनौर के जंगलों की बात करें मेरठ से बिजनौर की पूरी बेल्ट जंगल की ही है वहां से यह जानवर कई बार भटकते हुए इधर शहर की तरफ आ जाते हैं लेकिन आज तक भी वन विभाग के पास कोई इस तरह के पुख्ता इंतजाम नहीं है कि भटके हुए जानवरों को इधर आने से रोका जा सके।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला