मेरठ

Delhi-Meerut Expressway : एक्सप्रेसवे पर 950 दो पहिया वाहनों के चालान और 20 वाहन सीज, कारण जान हो जाएंगे हैरान

Delhi-Meerut Expressway दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बाद भी दो पहिया वाहन चालकों ने खूब फर्राटा भरा। एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहन चालकों से 20 हजार रूपये चालान वसूलने की व्यवस्था ट्रैफिक विभाग की ओर से की गई है। लेकिन इसके बाद भी दो पहिया वाहन चालक फर्राटा भर रहे है। पिछले 15 दिन में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर 950 दो पहिया वाहनों के चालान हुए और करीब 20 दो पहिया वाहनों को सीज किया गया।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2022, 7:55 PM IST
Delhi-Meerut Expressway :  इस एक्सप्रेसवे पर हुए 950 दो पहिया वाहनों के चालान और 20 वाहन सीज
Delhi-Meerut Expressway : इस एक्सप्रेसवे पर हुए 950 दो पहिया वाहनों के चालान और 20 वाहन सीज

Delhi-Meerut Expressway ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बाद भी मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर रक्षाबंधन त्यौहार के दिन दो पहिया वाहनों ने खुब दौड़ लगाई। हालांकि गाजियाबाद और मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने इस एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों को चलने से रोकने के लिए दो दिन पूरी सजगता से जिम्मेदारी निभाई। लेकिन उसके बाद भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने से दो पहिया वाहन चालक बाज नहीं आए। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पिछले 15 दिन में करीब 950 दो पहिया वाहनों के आनलाइन और मौके पर चालान किए गए हैं। वहीं 20 वाहनों को सीज भी किया गया है।

रक्षाबंधन के दिन ही करीब 100 दो पहिया वाहनों के आनलाइन चालान सीसीटीवी फुटेज देखकर किए गए। हालांकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों के यात्रा करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन उसके बाद भी वाहन चालक मान नहीं रहे हैं। दो पहिया वाहन चालकों को इस एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाने पर 20 हजार रुपये का चालान काटने का भी डर नहीं है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस और मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 20 दिन से अभियान शुरू किया हुआ है। करीब एक दर्जन दो पहिया वाहनों के 20-20 हजार रुपये के चालान भी काटे गए हैं। प्रतिबंधित होने के बावजूद एक्‍सप्रेसवे पर दुपहिया और तीन पहिया वाहनों को रोक पाने में एनएचएआइ और ट्रैफिक पुलिस विफल साबित हो रही थी।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2022 : आजादी के उत्सव में सराबोर मेरठ, हर तरफ लहरा रहा तिरंगा

20 हजार रुपये का चालान वसूली की घोषणा से माना जा रहा था कि चालान की रकम देखकर एक्‍सप्रेसवे पर दुपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगेगी। लेकिन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बेधड़क दौड़ रहे दो पहिया वाहनों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। इसके चलते पिछले छह महीने में दर्जनों सड़क हादसे दो पहिया वाहन चालकों के साथ हो चुके हैं। जिसमें अधिकांश की जान चली गई है। हादसों को देखते हुए ही मेरठ ट्रैफिक पुलिस और गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने काशी टोल प्लाजा व डासना टोल प्लाजा पर अभियान चलाकर दो पहिया वाहन के चालान काटे और उनसे तीन लाख से अधिक का शमन शुल्क वसूला। मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर टीम के साथ दो पहिया वाहन चालकों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया। वहीं इस एक्सप्रेसवे पर कृषि वाहन भी दौ़ड़ रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास नहीं होने के कारण उनको एक्सप्रेसवे से निकलना पड़ता है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला