मेरठ

छात्र संघ चुनाव की उठी मांग, विश्वविद्यालय में हंगामा, सरकार पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

Highlights चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे कई छात्र संगठन भाजपा सरकार पर आरोप- नहीं करवाना चाहती चुनाव छात्रों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी  
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2019, 3:55 PM IST
meerut

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU Meerut) में सोमवार को वीसी विरोधी नारे लगने शुरू हो गए। सैकड़ों की संख्या में छात्र वीसी कार्यालय पहुंचे और बाहर गेट पर धरना देकर बैठ गए। छात्रों की मांग थी कि विवि प्रशासन जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव (Student Union Election) करवाए। धरने पर बैठे कई संगठनों के छात्रों ने वीसी के खिलाफ नारे लगाए।

छात्रों का आरोप था कि वीसी छात्र संघ की बहाली नहीं चाहते। उन्होंने आरोप लगाए कि यदि वीसी ने छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं की तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। छात्र संगठनों के धरने-प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर थाना मेडिकल सहित कई अन्य थानों का फोर्स भी कैंपस में भेज दिया गया। छात्रों ने वीसी के मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। इसके चलते जो लोग भीतर थे वे भीतर ही रहे और जो बाहर थे उनको भीतर जाने से रोक दिया गया।

आज दोपहर 12 बजे वीसी डा. वीके तनेजा जैसे ही अपने कार्यालय में पहुंचे। उनके पीछे ही कई संगठनों के छात्रों ने वीसी कार्यालय में घुसने की कोशिश की। छात्रों को जब सुरक्षाकर्मियों ने भीतर जाने से रोक दिया तो वे वीसी कार्यालय के बाहर ही ताला डालकर बैठ गए। छात्रों की मांग थी कि विवि में और उससे संबद्ध कालेजों में जल्द ही छात्र संघ के चुनाव कराए जाए। इस दौरान छात्रों ने वीसी मुर्दाबाद और छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाएं। वीसी गेट पर बैठे छात्रों ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र संघ के चुनाव नहीं होने देना चाहती, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे वीसी कार्यालय के सामने ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला