मेरठ में आज एलपीजी गैस के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेंडर उठाकर विरोध जताया।
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध में आज कांग्रेस ने मेरठ में प्रदर्शन किया। आज मेरठ में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस के बढ़े दामों को लेकर विरोध जताया।
मेरठ में कांग्रेसी कार्यकर्ता बुढ़ाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। कांग्रेस कार्यालय पर पहले बैठक की गई।
जिसमें भाजपा सरकार में आए दिन बढ़ रही महंगाई और एलपीजी गैस के बढ़ी कीमतों के प्रति कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपए बढ़ाए जाने को केंद्र सरकार का जनविरोधी निर्णय बताया।
बैठक में मेरठ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला ने इसे गरीब कल्याण कहा। महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में आटा, दूध पर गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया।
आज रसोई गैस पर 50 रुपए और बढ़ा कर गरीब-मध्य वर्ग की कमर तोड़ दी। इसके बाद महानगर में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर को उठाकर विरोध प्रदर्शन किया।