मेरठ

डिप्टी सीएम ने अनुच्छेद 370 पर चर्चा करने से किया मना, कही ये बड़ी बात

Highlights कहा- उत्तम प्रदेश बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई में बनेगी सरकार गौवंश के लिए अब होने जा रही है बेहतर व्यवस्था  
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2019, 12:16 AM IST
meerut

मेरठ। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अनुच्छेद 370 का हटाया जाना राजनीति का मुद्दा नहीं है। एक देश में दो झंडे नहीं हो सकते। इसलिए इस पर चर्चा करना अनुचित है। ये राष्ट्रीय हित में लिया गया फैसला है। डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में जुटी हुई है। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला है, वहां भजपा की अगुवाई में सरकार बनेगी।

बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इनर रिंग रोड के सवाल पर कहा कि प्रत्येक माह यूपी पीडब्ल्यूडी और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक होती है। अगली बैठक 12 नवंबर को है, उसमें इस पर बात की जाएगी। अभी भी सड़कों पर बेसहारा गौवंश घूमने के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार गौवंश को लेकर बेहद गंभीर है। बेहतर व्यवस्था की जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिवाली, होली किसी भी त्योहार पर बधाई देना गलत नहीं है। वैसे भी ये शिष्टाचार भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता में है। उसी क्रम में सीएम योगी ने भी मुलायम सिंह यादव को शुभकामनाएं दी हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला