मेरठ

डायबिटीज से पीड़ित हैं तो भोजन में इसे करें शामिल, जड़ से खत्म हो जाएगी यह बीमारी

दस में से तीन लोग डायबिटीज के मरीज
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 5:06 PM IST
meerut
डायबिटीज से पीड़ित हैं तो भोजन में इसे करें शामिल, जड़ से खत्म हो जाएगी यह बीमारी

मेरठ। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और ब्लड प्रेशर के कारण लोग डायबिटीज (शुगर) की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। विश्व और खासकर अपने देश में शुगर के मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में दस में से तीन व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित हैं। यह संकेत देश की हेल्थ के लिए खतरा है। इसी कारण चिकित्सक भी अब लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी चीज खाने की सलाह दे रहे हैं, जिससे शुगर तो कंट्रोल रहे ही, साथ ही वह जड़ से भी समाप्त हो सके। 27 जून को विश्व मधुमेह जागृति दिवस के मौके पर चिकित्सकों ने इसे खाने में शामिल करने की सलाह दी है।

डायबिटीज की रोकथाम राजमा खाने से

चिकित्सक डा. ब्रजभूषण शर्मा के अनुसार अगर हाल ही में आपको डाइबीटिज हुआ है और डॉक्टर ने खाने में कर्इ तरह की मनाही कर दी है, जिसमें आपके कुछ मनपसंद व्यंजन भी होंगे, तो इससे निराश होने की जरूरत नहीं है, अगर आप राजमा खाना पसंद करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। डा. ब्रज भूषण के अनुसार किडनी बीन्स यानि राजमा खाकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इतना ही नहीं यह राजमा शुगर को जड़ से भी खत्म कर सकता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए जरूरी क्यों

डायटीशियन डा. पारूल के अनुसार रेड किडनी बीन्स में ग्लिसेमिक इन्डेक्स कम होता है और ऐसे खाद्य विटामिन और फाइबर युक्त होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये पूरी तरह से ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल में कर लेते हैं। रेड किडनी बीन्स में कम प्रोटीन, अच्छे क्वालिटी का कार्बोहाइड्रेड और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शुगर या मधुमेह या डाइबीटिज रोगियों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

राजमा इस तरह काम करता है

इसके अलावा इसमें दो तरह के एमिनो एसिड होते हैं, जैसे- आरजनीन और लूसीन जो इन्सुलीन लेवल को कंट्रोल करते हैं। राजमा में एन्टी-ऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होने के कारण हाई ब्लड शुगर के कारण शरीर के ऑक्सिडेटिव गुणों को जो हानि होती है, उसको सुरक्षित करता है। आहार विशेषज्ञ प्रेमा कोडिकल का मानना है कि एन्टी-ऑक्सिडेंट शुगर रोगी के रक्त में से इन्सुलीन को सोख लेता है। इसमें फैट लो होता है और मधुमेह रोगी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला