मेरठ

Weather Alert: दीपावली की रात रहेगी सबसे ठंडी, सूरज की आंखमिचौली के बीच इतना बदलेगा मौसम

Highlights अगले सप्ताह दीपावली तक मौसम में बदलाव का अलर्ट वायु की गुणवत्ता में मामूली सुधार, सामान्य से काफी ज्यादा मौसम में लगातार परिवर्तन से लोगों में परेशानी बढ़ी      
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2019, 11:48 AM IST
,Deepawali
Deepawali

मेरठ। मौसम में परिवर्तन (Change Weather) लगातार चल रहा है। बारिश के बाद उसम और उसके बाद स्मॉग (Smog) ने वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में मौसम को लेकर परेशानी बढ़ गई है। दीपावली (Deepawali) की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात होगी और दीपावली तक आसमान में सूरज और बादलों की आंखमिचौली भी चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दीपावली तक मौसम लगातार बदलेगा। 25 अक्टूबर को सबसे ठंडा दिन रहेगा तो दीपावली की रात (Diwali Night) यानी 27 अक्टूबर को सबसे ठंडी रात रहेगी।

हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार

मेरठ समेत वेस्ट यूपी केे कई जनपदों, दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स में पिछले दो दिनों से सुधार हुआ है, हालांकि सामान्य से अभी भी काफी आगे है। सिरसा में एक्यूआई 347, गाजियाबाद में 270, बागपत में 257, दिल्ली में 248, मेरठ में 246 और नोएडा में एक्यूआई 243 चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषण के इस स्तर में और सुधार की जरूरत है, क्योंकि हवा की गुणवत्ता खराब होने से टीबी और अस्थमा के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। वेस्ट यूपी के कई जनपदों में तापमान में फर्क नहीं आया है। मौसम कार्यालय के अनुसार मेरठ का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री चल रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि अगले सप्ताह तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं। तापमान घटने से वायु प्रदूषण की स्थिति भी घटेगी।

दीपावली की रात सबसे ठंडी

दीपावली की रात यानी 27 अक्टूबर की रात सबसे ठंडी होने के संकेत हैं। इस दिन सीजन का रात का सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वैसे इससे पहले 25 अक्टूबर को दिन का तापमान घटने के आसार हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। रविवार से लेकर अगले रविवार 27 अक्टूबर तक आसमान में बादल रहेंगे और सूरज की आंखमिचौली के कारण मौसम में धुंधलापन रहेगा।

तारीख- दिन-रात का तापमान

19 अक्टूबर- 32-17 डिग्री

20 अक्टूबर- 32-17 डिग्री

21अक्टूबर- 32-17 डिग्री

22 अक्टूबर- 32-16 डिग्री

23 अक्टूबर- 32-18 डिग्री

24 अक्टूबर- 32-19 डिग्री

25अक्टूबर- 27-16 डिग्री

26 अक्टूबर- 32-16 डिग्री

27 अक्टूबर- 31-15 डिग्री

28 अक्टूबर- 30-17 डिग्री

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला