मेरठ

दिवाली की पार्टी में जिगरी दोस्तों में हुई ऐसी मारपीट कि मच गई अफरातफरी, थाने में हुआ जमकर हंगामा

Highlights एलेक्जेंडर क्लब में हुई जमकर मारपीट खाने को लेकर हुआ था दोनों के बीच विवाद दोनों पक्षों के बीच देर रात थाने में हंगामा
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2019, 1:15 PM IST
meerut

मेरठ। जिले के प्रतिष्ठित क्लब एलेक्जेंडर में देर रात शराब के नशे में खाना खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते जमकर मारपीट हो गई। बाहरी युवकों के पहुंचने से क्लब में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां भी जमकर हंगामा हुआ। पुलिस से धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान एक युवक हिरासत से भाग गया।

पीएल शर्मा रोड निवासी पृथ्वी सहगल और नेहरू रोड निवासी ऋषि रस्तोगी दोनों आपस में दोस्त हैं। दिवाली से पहले शुक्रवार रात नशे में खाना खाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने बाहरी युवकों को बुला लिया। क्लब में लाठी-डंडे चले। कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी गई। इस दौरान क्लब में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस के सामने भी मारपीट हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले आई। वहां भी हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। गहमा-गहमी के बीच पृथ्वी थाने से भाग गया। उसके पक्ष के लोग भी खिसक गए। इसको लेकर दूसरे पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। ऋषि की ओर से भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा भी पहुंच गए और उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि थाने से भागे युवक को पकड़ा जाए।

नशे में खाना खाने को लेकर हुआ विवाद, बाहरी युवक भी पहुंचे। पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। इसकी सूचना पर ऋषि पक्ष के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। वहां उनको पता चला कि दूसरा युवक मौका देखकर भाग गया। इस पर उन्होंने पुलिस से अभद्रता करते हुए ऋषि को भी छोडऩे का दबाव बनाया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही। इस पर थाने पर हंगामा शुरू हो गया। वहीं, थाने से भागे युवक के दो दोस्त देव कुमार और स्पर्श जैन कुछ देर बाद उसका मोबाइल लेने पहुंचे,जिनको पुलिस ने पकड़ लिया। हंगामे के बीच भाजपा नेता भी पहुंच गए और थाने में हंगामा किया। एलेक्जेंडर क्लब में मारपीट का यह मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले भी इस क्लब में मारपीट हो चुकी है। इस बारे में जब एसपी सिटी डा. एएन सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि दो युवकों के बीच विवाद हुआ और फिर मारपीट हुई। थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला