Meerut Urban body election 2022 निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारियों ने अब जोर पकड़ लिया है। इससे माना जा रहा है कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव अपने तय समस पर ही होंगे। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज मेरठ जिलाधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण.2022 के संबंध में राजनैतिक दलो के साथ बैठक की।
Meerut Urban body election 2022 आज कलक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण.2022 के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया गया कि समस्त राजनीतिक दलों को आवश्यक फार्मेट, बीएलओ सूची तथा अन्य आवश्यक सूची समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि बूथ बदले जाने, वोटर लिस्ट, वोटर लिस्ट में नाम जोडना, वोटल लिस्ट में नाम घटाना आदि से संबंधित आपत्ति, सुझाव समय से संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाए। जिससे कि आवश्यक कार्यवाही समयान्तर्गत हो सके। इसी के साथ ही समस्त राजनीतिक दलों से विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस दौरान राजनैतिक दलों ने प्रशासन को चुनाव संबंधी कुछ सुझाव भी दिए। राजनैतिक दलों से मिले सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी समस्त राजनीतिक दलो से समन्वय स्थापित करते हुये समस्त कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित कराये। समस्त बीएलओ को निर्देशित किया जाये कि वो डोर-टू-डोर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य दिये गये दायित्वों का निवर्हन निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक करें। संबंधित अधिकारी लगातार मीटिंग एवं निगरानी रखते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।