26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CISCE ISC ICSE Board : आईसीएसई छात्रों को मिलेगा इंप्रूवमेंट का मौका, पाठयक्रम में शामिल होगा कौशल विकास विषय

CISCE ISC ICSE Board students सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर ही अब आईसीएसई के छात्रों को भी श्रेणी इंप्रूवमेंट का मौका मिलेगा। काउंसिल फार द इंडियान स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत सीआईएासीई भी अपने छात्रों को नंबर इंप्रूवमेंट और श्रेणी को इंप्रूवमेंट के लिए अवसर प्रदान करेगा। इसके लिए सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 24 Sep 2022, 3:22 PM IST

CISCE ISC ICSE Board : आईसीएसई छात्रों को मिलेगा इंप्रूवमेंट का मौका, पाठयक्रम में शामिल होगा कौशल विकास विषय

CISCE ISC ICSE Board : आईसीएसई छात्रों को मिलेगा इंप्रूवमेंट का मौका, पाठयक्रम में शामिल होगा कौशल विकास विषय

CISCE ISC ICSE Board students राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2022 अब सीआईएससीई बोर्ड में भी लागू होगी। इसके लिए काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआइएससीई ने तैयारी शुरू कर दी है। सीआईएससीई ने स्कूलों के लिए एनईपी लागू करने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इस एडवाइजरी में काउंसिल और स्कूलों की ओर से उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई है। जिससे नई शिक्षा नीति को और व्यापक रूप से लागू किया जा सकेगा। सबसे बड़ी राहत बोर्ड परीक्षा के बाद इंप्रूवमेंट देने वाले छात्रों को मिली है। अभी तक आइसीएसई और आइएससी छात्रों को इंप्रूवमेंट देने के लिए एक साल इंतजार कर अगले वर्ष की बोर्ड परीक्षा के साथ ही इंप्रवूमेंट देने का अवसर मिलता था। लेकिन नई नीति के लागू होने के बाद आइसीएसई और आईएससी के छात्रों को सीबीएसई की तर्ज पर ही बोर्ड परीक्षा के निश्चित समय के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका दिया जा सकेगा।


एनईपी एडवाइजरी में दिए सुझाव के अनुरूप सीआइएससीई 2025 की बोर्ड परीक्षा से रोबोटिक्स व आर्टिफिशियल इटेलिजेंस कक्षा नौवी-10वीं में पढ़ाया जाएगा। इसके साथ अन्य आधुनिक विषयों को लागू करते हुए काउंसिल इन विषयों के पाठ्यक्रम तैयार कराने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं में हर विषय में प्रोजेक्ट का काम शामिल होंगा। आठवीं तक तीन विषय आगे भी पढ़ाए जाएंगे। इसी के साथ कौशल विकास विषय पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे। वहीं कुछ वोकेशनल विषयों को काउंसिल ने चिन्हित किया है जिन्हें आइसीएसई स्तर पर लागू किया जाएगा।


यह भी पढ़ें : ATS ने गिरफ्तार किए चार PFI एजेंट, आपत्तिजनक साहित्य और दस्तावेज बरामद


काउंसिल ने एनईपी में स्कूली स्तर पर लागू किए जाने वाले बिंदुओं को साझा किया है। जिनको चरणबद्ध तरीके से स्कूलों में लागू करना है। जिन स्कूलों ने लागू कर लिया है उन्हें फिर से इसको लागू करने की जरूरत नहीं है। इनमें स्कूली शिक्षा में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक चार भागों में बांटना होगा। कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को किताबों से अलग समाज के विभिन्न वर्ग के विशेषज्ञों से मुलाकात व चर्चा होगी। प्रतिभावान बच्चों को चिन्हित करना, स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट आधारित क्लब बनाना, विषयों के चयन में छूट सहित तमाम नए बिंदुओं को लागू किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग