मेरठ

CM Yogi Meerut visits : यूपी में अब नशे के कारोबारियों और ड्रग माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त

CM Yogi Meerut visits मेरठ के सोतीगंज कबाड़ियों,भू माफियाओं और अपराधियों की संपत्ति जब्तीकरण कार्रवाई के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नशे के कारोबारियों और ड्रग माफियाओं पर सख्त हो गए है। मेरठ में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में नशे के कारोबारियों और ड्रग माफियाओं पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। मेरठ में उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में नशे के कारोबारी मांफ नहीं किए जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2022, 9:56 AM IST
CM Yogi Meerut visits : यूपी में अब नशे के कारोबारियों और ड्रग माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त
CM Yogi Meerut visits : यूपी में अब नशे के कारोबारियों और ड्रग माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त

CM Yogi Meerut visits शुक्रवार को मेरठ मंडल की समीक्षा बैठक के लिए दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर काफी सख्त तेवर अपनाए। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि किसी भी हालत में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर ढील देनी ठीक नहीं है। इसी के साथ उन्होंने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार और ड्रग्स माफियाओं पर सख्ती के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड नहीं होने दिया जायेगा। ड्रग्स एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त माफियाओ को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये।

बता दें कि मेरठ में पिछले दिनों सोतीगंज और कंकरखेडा में छापेमारी के दौरान करोडों रूपये के फूड सप्लीमेंट बरामद हुआ था। जो कि स्टेराइड से बना हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा में स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाए। किसी भी असामाजिक तत्व जो समाज के सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करता है तथा कोई भी माफिया, महिला अपराध इत्यादि से संबंधित अपराधियों को किसी भी स्तर पर न बक्शा जाए तथा निसंकोच दबाव रहित निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर बताई गई समस्याओं का मेरिट के आधार पर समाधान किया जाए। बैठक में सभागार में उपस्थित एवं वर्चुअल माध्यम से जुडे समस्त जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला