मेरठ

अगले 20 दिनों में यूपी के इन जनपदों में नहीं होगी बिजली कटौती, इसके पीछे है यह वजह

पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने वीडियो कांफ्रेसिंग में अफसरों को दिए निर्देश  
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 10:49 AM IST
meerut
कांवड़ यात्रा की वजह से इन जनपदों में नहीं होगी बिजली कटौती, विभाग कर रहा है ये तैयारियां

मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर सभी विभागों की तैयारियां जोरो पर हैं। इनमें बिजली विभाग भी पीछे नहीं हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कुछ घटनाएं घटित होती रही हैं, जिनसे माहौल खराब होने का अंदेशा रहता है। ऐसे में इस विभाग ने भी पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रबन्ध निदेशक आशुतोष निरंजन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को 'नो ट्रिपिंग जोन' एवं कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में डिस्काम के समस्त मुख्य अभियन्ता व समस्त अधीक्षण अभियन्ता (वितरण) को निर्देश दिए हैं।

कांवड़ मार्ग वाले जनपदों में कटौती नहीं

कांवड़ यात्रा को लेकर पीवीवीएनएल ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उन जनपदों में बिजली कटौती नहीं होगी, जहां से कांवड़ मार्ग गुजरता है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे व इससे जुड़े इलाकों में कांवड़ यात्रा का सबसे का सबसे ज्यादा जो रहता है। इन जनपदों में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, शामली व सहारनपुर जनपदों में कांवड़ मार्ग व इससे आसपास बिजली कटौती नहीं होगी। कांवड़ यात्रा के संबंध में प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने कांवड़ तथा शिवरात्रि के दौरान विद्युत व्यवधानों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारी युद्ध स्तर पर पूर्ण कर ली जाए। यात्रा के चिन्हित स्थानों की विद्युत लाइनों की जर्जर तार एवं पोल को बदलने, ढीले व लटकते तारों को कसने के निर्देश दिए, जिससे कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।

नो ट्रिपिंग जोन की भी तैयारी

प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि डिस्काम के प्रत्येक जनपद को शीघ्र ही नो-ट्रिपिंग जोन घोषित प्रस्तावित है जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा सके। इस सम्बन्ध में जनपदवार अधीक्षण अभियन्ताओं द्वारा कार्य योजना से प्रबन्ध निदेशक को अवगत कराया गया। उन्होंने अफसरों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला