मेरठ

Dussehra 2018: दशहरा पूजन इतने कम शुभ मुहूर्त के समय में करना होगा

19 अक्टूबर शुक्रवार को है Dussehra मनाया जा रहा

less than 1 minute read
Oct 19, 2018
Dussehra 2018: दशहरा पूजन इतने कम शुभ मुहूर्त के समय में करना होगा

मेरठ।dussehra 2018 शुक्रवार 19 अक्टूबर को है। दशहरा के पूजन का शुभ समय इस बार पिछले दशहरे के मुकाबले कम समय है। इस बार दशहरे का पूजन दोपहर 12.02 बजे से लेकर 12.39 बजे तक है, जबकि संध्या पूजन का शुभ समय शाम 5.46 से 6.46 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार दशहरे का पूजन दोपहर को 37 मिनट है, दशहरा पूजन शुभ समय में ही करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

यूपी-एनसीआर में इन दो हफ्तों में छा जाएगा दिन में अंधेरा, रहें होशियार, मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जतार्इ

पंचक में होगा रावण दहन

Dussehra 2018 अश्वनी शुक्ल पक्ष दशमी को श्रवण नक्षत्र में दशहरा मनाया जाता है। पंडित महेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि श्रवण नक्षत्र शुक्रवार की रात 12.34 तक है। 19 अक्टूबर की दोपहर 2.02 बजे से पंचक लग रहे हैं। रावण दहन शाम से रात तक होगा। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार पंचक में यदि किसी की मृत्यु होती है तो पांच अन्य लोग भी मृत्यु की परिधि में आ जाते हैं। इसलिए दशहरे पर रावण की मृत्यु के बाद उसके पुतला दहन के साथ पांच पुतलों का दहन भी करना चाहिए।

दशहरे पर रहेगा रूट डायवर्जन

दशहरे पर कर्इ स्थानों पर रावण पुतला दहन आैर मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। 19 अक्टूबर शुक्रवार को प्रशासन आैर पुलिस की आेर से रूट डायवर्जन किया गया है। दिल्ली रोड समेत अनेक स्थानों पर रूट डायवर्जन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से देर रात तक रहेगा।

ये भी पढ़ें

रामलीला मैदान में आज खिलखिलाएगा 100 फीट ऊंचा रावण, नाभि से होगी अमृत वर्षा, जानिये दहन का समय
Published on:
19 Oct 2018 10:27 am
Also Read
View All