मेरठ

नगर निगम उपाध्यक्ष का चुनाव टाला, पार्षदों का हंगामा, मेयर ने लगाए बड़े आरोप

पार्षदों ने कमिशनर का घेराव किया, नगर आयुक्त का पुतला फूंका  
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2018, 8:39 PM IST
nagar nigam

मेरठ। लम्बे समय से विकास कार्यों के लिए कम और विवादों के लिए सुर्ख़ियों में चल रहे नगर निगम में आज एक बार फिर दिनभर हंगामा हुआ। नगरायुक्त के बोर्ड के उपाध्यक्ष पद का चुनाव निरस्त करने से गुस्साए पार्षदों ने नगरायुक्त के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन और नगरायुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद गुस्साए पार्षद कमिश्नरी पहुंचे और कमिश्नर का घेराव किया और उसके बाद नगरायुक्त के घर के बाहर प्रदर्शन करने के बाद उनका पुतला भी फूंका।

मेयर आैर पार्षदों ने लगाए आरोप

हंगामा कर रहे पार्षदों ने नगरायुक्त पर भाजपा के वर्कर के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नगरायुक्त को चुनाव रद्द करने का अधिकार ही नहीं है, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने बिना महापौर की परमिशन के ये चुनाव निरस्त किए हैं। वहीं, बसपा की नव निर्वाचित मेयर ने भी भाजपा पार्षदों पर आरोप लगाए और सेटिंग करके विकास कार्यों का ठेका देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कमिश्नर से मिल कर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया है, जहां उनको जांच का आश्वासन मिला है। साथ ही उनका आरोप था कि पार्षदों को घर जा कर धमकाया भी गया है, जिससे वे आज इस बैठक में शामिल न हो पाएं।

अगली तिथि घोषित नहीं

दरअसल, मेरठ नगर में बीजेपी पार्षदों और अन्य दलों के पार्षदों में दो फाड़ हो चली है, आलम ये है कि सदन में अब तक जो भी बैठक हुई वे सब हंगामे की भेंट चढ़ गई, ऐसे में शहर के विकास में पलीता लगाने का काम किया जा रहा है। नगर निगम में आज बोर्ड के उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना था साथ बजट भी रखा जाना था, लेकिन नगरायुक्त द्वारा चुनाव रद्द किये जाने से पार्षद भड़क गए और जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों और फिर मेयर ने गंभीर आरोप लगाए। अब उपाध्यक्ष पद पर चुनाव कब होगा, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

देखें वीडियोः Ayurveda and BDS examinations postponed

देखें वीडियोः Chaudhary Ajit Singh told BJP, Indian Jumla Party

देखें वीडियोः Punch stopped a family's hookah

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला