मेरठ

Rule Change 1st June 2023 आज एक जून से बदल गए ये नियम, जेब पर डालेंगे सीधा असर

Rule Change 1st June 2023 आज एक जून 2023 से कई नियमों में बदलाव हुआ है। जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे। से बदल रहे ये नियम, लोगों पर डालेंगे असर।

2 min read
Jun 01, 2023

Rule Change 1st June 2023 आज 1 जून 2023 से बदले कई नियम सीधे जेब पर असर डालेंगे। इनमें सबसे पहले LPG गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होगा। इसके अलावा अन्य बदलाव भी एक जून से होंगे। जो आम लोगों से लेकर व्यापारी वर्ग तक को प्रभावित करेंगे।


आज से जून का महीना शुरू हो रहा है। जून के महीने में पहले दिन से कई बदलाव होंगे। ये बदलाव ऐसे हैं, जो सीधा आम आदमी की जेब पर असर डालेंगे। इन बदलावों की जानकारी पहले से जरुरी है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के बढ़ेगे महंगे
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं तो ये जान ले कि 1 जून से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर महंगे हो गए हैं। 21 मई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी घटा दी है। इसके चलते इलेक्ट्रिक टू व्हीलर 1 जून से महंगे हो जाएंगे।

EPFO के नियम में बदलाव
आज 1 जून से ईपीएफओ के नियम में बदलाव होगा। इस नियम के अनुसार अब सभी खाताधारकों का पीएफ अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना बहुत ही जरूरी है। आधार को पीएफ से लिंक नहीं कराया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ITR में बदलाव
ITR यानी Income Tax Return भरने वालों के लिए ये बात की खबर है। 7 जून से आईटीआर की नई वेबसाइट लॉन्च होने जा रही है। यानी आईटीआर के लिए पुरानी वेबसाइट को 1 से 6 जून तक उपयोग नहीं कर पाएंगे। अब नई वेबसाइट www.incometaxgov.in पर विजिट करना होगा।

बैंक ऑप बड़ौदा बदलेगा चेक से भुगतान का तरीका
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने नियमों में बदलाव करेगा। अगर इस बैंक में खाता है तो आज 1 जून से बैंक चेक पेमेंट के नियम में बदलाव कर देगा।

स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव
आज एक जून से छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में सरकार बदलाव कर सकती है। केंद्र सरकार हर तिमाही ब्याज दरों की समीक्षा करती है।

गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
प्रत्येक माह की एक तारीख को एलपीजी और पीएनजी गैस के कीमतों में बदलाव होता है। IOCL सहित कई तेल कंपनियां 1 तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है। इस समय देश के कई शहरों में 1000 रुपए से अधिक कीमत पर मिल रहा है।

गोल्ड हॉलमार्किंग के बदलेगे नियम
आज 1 जून से गोल्ड हॉलमार्किंग से जुड़े नियम लागू होने जा रहे हैं। अब एक जून से सोने के ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य होगा। ये आदेश पिछले साल ही जारी किए गए थे। लेकिन सरकार ने फिर आदेश दिया है।

Published on:
01 Jun 2023 07:29 am
Also Read
View All