मेरठ

UP Nagar Nikay chunav : बिहार से आई EVM और VvPaT,1500 से अधिक वोटर होने पर बनेगा नया मतदेय स्थल

यूपी नगर निकाय चुनाव 2022 की तैयारियों को स्थानीय स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेरठ में दूसरे राज्यों से आई ईवीएम और वीवीपैट पर वोट डाले जाएंगे।

less than 1 minute read
Nov 28, 2022
UP Nagar Nikay chunav : बिहार से आई EVM और VvPaT,1500 से अधिक वोटर होने पर बनेगा नया मतदेय स्थल
UP Nagar Nikay chunav : बिहार से आई EVM और VvPaT,1500 से अधिक वोटर होने पर बनेगा नया मतदेय स्थल

यूपी नगर निकाय चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन स्थानीय स्तर पर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेरठ नगर निकाय चुनाव 2022 की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तमिलनाडु, बिहार और असम से ईवीएम और वीवीपैट मंगाई गई है।

रिपोर्ट शासन को भेजी

ईवीएम और वीवीपैट की जांच इंजीनियरों द्वारा की गई है। इसकी रिपोर्ट मेरठ जिला प्रशासन ने शासन का भेज दी है। नगरीय निकाय चुनाव 2022 की सरगर्मी अब तेज है। इस समय मेरठ नगर निगम वार्ड के साथ महापौर और नपा अध्यक्ष के पद के आरक्षण जारी होने का इंतजार है। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पहली बार तमिलनाडु के साथ बिहार और असम से ईवीएम और वीवीपैठ मशीनों को मंगाया गया है।

सबसे अधिक ईवीएम तमिलनाडु से आई

सबसे अधिक ईवीएम मशीन 3500 तमिलनाडु से मंगाई गई है। जबकि बिहार से 3250 ईवीएम और असम से 144 ईवीएम मेरठ निकाय चुनाव के लिए आई हैं। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को वेयर हाउस में रखा है।

प्रक्रिया को दिया जा रहा अंतिम रूप

ईवीएम मशीनों के मिलने के साथ अब मतदान केंद्रों पर बढ़ी मतदाताओं की संख्या के बाद मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बार नगर निकाय चुनाव में जिस मतदेय स्थल पर 1500 से अधिक मतदाता होंगे। वहां पर नया मतदेय स्थल बनाया जाएगा। फिलहाल अधिकारी नगर निकाय के लिए तैयार नई मतदाता सूची का अवलोकन कर मतदेय स्थल बढ़ाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

Published on:
28 Nov 2022 01:53 pm