scriptUP Nagar Nikay chunav 2022 : मुहल्ला प्रमुखों पर दारोमदार, मुस्लिम के लिए खास माइक्रोप्लान | Preparing for UP Nagar Nikay chunav 2022 BJP made a special strategy for Muslim votes | Patrika News

UP Nagar Nikay chunav 2022 : मुहल्ला प्रमुखों पर दारोमदार, मुस्लिम के लिए खास माइक्रोप्लान

locationमेरठPublished: Nov 28, 2022 09:29:50 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव की तैयारी में लगी है। कार्यकर्ता से लेकर नेता तक निकाय चुनाव की तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुटे हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव 2022 के बहाने ही भाजपा मिशन 2024 का खाका भी तैयार कर रही है।

UP Nagar Nikay chunav 2022 : मुहल्ला प्रमुखों पर दारोमदार, मुस्लिम के लिए खास माइक्रोप्लान

UP Nagar Nikay chunav 2022 : मुहल्ला प्रमुखों पर दारोमदार, मुस्लिम के लिए खास माइक्रोप्लान

लोकसभा चुनाव 2019 और यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तरह भाजपा नेता संगठन के कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में बूथ व्यूह रचना पर अधिक जोर दे रही है।

पन्ना प्रमुख और मोहल्ला प्रमुखों पर दारोमदार
भाजपा पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी देने के साथ डोर टू डोर संपर्क और नुक्कड़ सभाओं के लिए मोहल्ला प्रमुख बनाए हैं। पन्ना प्रमुख और मोहल्ला प्रमुख भाजपा विचारधारा को मानने वालों के अलावा दूसरे दलों के समर्थक मतदाताओं को सरकार की उपब्धियां और योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें

90 के दशक की राजनीति में गुर्जर बिरादरी का था बड़ा वजूद,आज कम हुई चमक और हनक

घर-घर पहुंच रहा सरकार की उपलब्धियों का पत्र

पश्चिमी यूपी के भाजपा प्रवक्ता गजेंद्र शर्मा ने बताया कि निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए लक्ष्य तय किया है। कार्यकर्ताओं को विशेष मतदाता अभियान में सक्रियता के साथ शामिल होना है। अपने मुहल्ले और कॉलोनी के लोगों को मतदाता बनवाना है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता मुहल्ले और कॉलोनी में घर-घर जाकर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पंफलेट भी दे रहे हैं। इस काम को प्राथमिकता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं हर हाल में अंजाम दे देना है।

यह भी पढ़ें

रालोद नेताओं ने ओढ़ा भाजपाई चोला,प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने दिलाई सदस्यता

टोलियां बनाकर लगातार संपर्क अभियान

प्रवक्ता गजेंद्र शर्मा का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संपर्क अभियान नगर निकाय चुनाव तक जारी रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टोलियों का गठन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां वॉर्ड स्तर पर लोगों से संपर्क कर रही हैं। जनसंपर्क के माध्यम से कार्यकर्ता मतदाताओं को बताएंगे कि प्रदेश और केंद्र की सरकार आम आदमी के लिए अन्य सरकारों की तुलना में क्या अलग और बेहतर कर रही है।

यह भी पढ़ें

स्टूडेंट ने टीचर को कहा – I Love you, क्लास और सड़क पर छेड़ते थे

मुस्लिम समाज को प्राथमिकता

प्रदेश में खासकर पश्चिम यूपी में मुस्लिम आबादी वाले इलाकों के लिए भाजपा ने खास माइक्रो प्लान तैयार किया है। इस बार मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जएगी। मुस्लिम बाहुल्य वाले इलाके में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुहल्ला सभाओं का आयोजन करेगी। इसमें उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना जाएगा और उनका निस्तारण करवाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो