
मेरठ में टीचर ने 3 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल में 12वीं के 3 छात्र काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। कभी क्लास में, तो कभी सड़क पर आते- जाते छेड़ते थे। कभी अपशब्दों का इस्तेमाल भी करते थे।
मामला किठौर थानाक्षेत्र के इनायतपुर का है। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज राधना स्कूल की शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल में 12वीं कक्षा के तीन छात्र काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। यहां तक की स्कूली छात्रों ने टीचर को ‘I Love you’ भी कह दिया था।
CO किठौर शुचिता सिंह ने बताया, "टीचर की शिकायत पर तीनों आरोपी छात्रों पर आईटी एक्ट उल्लंघन और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की बहन से भी पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।"
छात्रों ने वीडियो भी बनाया
शिक्षिका ने पुलिस को बताया, “अपशब्द बोलने पर मैंने कई बार इन छात्रों को रोका और समझाया। मगर, इन छात्रों ने मेरी एक भी नहीं सुनी। छेड़खानी करते समय एक वीडियो भी बना ली। इसकी जानकारी मुझे बृहस्पतिवार को मिली। इस वीडियो को बनाने में आरोपी छात्र की बहन भी शामिल है।”
डिप्रेशन में है शिक्षिका
शुक्रवार के दिन शिक्षिका किठौर थाने पहुंची। वहां पर उन्होंने छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। टीचर ने पुलिस को बताया की इस घटना के बाद वो काफी तनाव में हैं। टीचर ने तीनों छात्रों और छात्र की बहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Updated on:
27 Nov 2022 05:54 pm
Published on:
27 Nov 2022 09:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
