मेरठ

Meerut News: मेरठ में ब्रांडेड कंपनी का नकली हेयर रिमूवर और कास्मेटिक समान पकड़ा

Meerut News: ब्रांडेड कंपनियों का नकली समान बनाने का मेरठ हब बनता जा रहा है। ब्रहमपुरी थाना पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने छापा मारकर नकली हेयर रिमूवर और कास्मेटिक सामान पकड़ा है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2023, 3:57 PM IST
Meerut News: मेरठ में ब्रांडेड कंपनी का नकली हेयर रिमूवर और कास्मेटिक समान पकड़ा
मेरठ में ब्रांडेड कंपनी का नकली हेयर रिमूवर और कास्मेटिक समान पकड़ा

Meerut News: मेरठ की ब्रहमपुरी थाना पुलिस ने आज सुबह बड़ी छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी का नकली सामान बरामद किए हैं। नकली सामान की कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक केा गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कंपनी अधिकारियों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महाराष्ट वेस्ट मुंबई की ब्रांडेड कंपनी हेयर रिमूवर और अन्य कास्मेटिक आइटम बनाती है। ब्रांडेड कंपनियों ने अपने माल और ब्रांडेड कंपनियों के नकली माल की निगरानी के लिए एक कंपनी को अधिकृत किया हुआ है। कंपनी के फील्ड मैनेजर निखिल ठाकुर ने जानकारी दी कि उन्हें पिछले काफी समय से मेरठ में दो ब्रांडेड कंपनियों के नकली प्रोडक्ट बेचे जाने की जानकारी मिल रही थी।

निखिल ठाकुर ने ब्रह्मपुरी पुलिस से संपर्क करते हुए इसकी सटीक जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने माधवपुरम बिजली घर के पास छापा मारकर बोरों में माल लेकर जा रहे गाड़ी में सवार युवक को दबोच लिया। बोरों की तलाशी लेने पर पुलिस को वीट कंपनी के हेयर रिमूवर और सैट्रिक्स सिरम के हेयर सिरम बरामद हुए। बरामद माल की कीमत लाखों में बताई है।

कंपनी अधिकारी ने माल नकली होने की पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हिसार निवासी अनिल बताया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपुरी ने बताया कि कंपनी अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बरामद माल को कब्जे में लेते हुए युवक को जेल भेजा जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी मेरठ में कई बार नकली खेल का सामान बरामद हो चुका है। जालंधर की कंपनी ने मेरठ में छापा मारकर नकली खेल का सामान बरामद किया था। मेरठ बहुत बड़े पैमाने पर नकली ब्रांडेड कंपनियों के सामान बनाने का हब बनता जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला