यूपी सरकार में राज्यमंत्री केपी मलिक के नाम पर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर रुपए मांगे गए हैं। राज्समंत्री ने इसकी शिकायत प्रमुख सचिव से की।
यूपी सरकार में राज्यमंत्री केपी मलिक के नाम से जालसाजों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना डाली। साइबर जालसाजों ने फर्जी आईडी से लोगों को मैसेज भेजकर रुपए की मांग की। उन्होंने मुख्य सचिव से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बागपत जनपद में बड़ौत विधानसभा से विधायक केपी मलिक यूपी सरकार में राज्यमंत्री है। उन्होंने प्रमुख सचिव से की शिकायत में बताया है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका फोटो लगाकर उनके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद लोगों के पास मैसेज कर रुपए मांगे।
हालांकि कोई ठगी का शिकार नहीं हुआ। इस मामले की जानकारी होने पर राज्य मंत्री ने मुख्य सचिव को शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
आम लोगों से मंत्री तक साइबर ठगों के निशाने पर
साइबर ठगों के निशाने पर आम लोगों से लेकर मंत्री तक हैं। आम लोगों से साइबर ठगी की शिकायतें तो आम हैं। लेकिन अब साइबर ठग मंत्रियों और अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं।
इससे पहले मेरठ में भी कई अधिकारियों की आईडी हैक कर ली गई थी या फिर फर्जी आईडी बनाकर रुपए की डिमांड की गई। पूर्व के मामले में भी पुलिस कोई खास नहीं कर पाई है।