मेरठ

दिवाली पर 10 कुंटल मिलावटी मावा बागपत में पकड़ा, जेसीबी से कराया नष्ट

यूपी के बागपत में एसडीएम ने मिलावटी मावा की खेप पकड़ी है। ये नकली मावा बागपत से दिल्ली-एनसीआर भेजा जा रहा था। छापेमारी के दौरान 10 कुंटल मिलावटी मावा पकड़ने की बात कही जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2023, 8:25 PM IST
fake mawa
दिल्ली एनसीआर में जा रहा मिलावटी मावा को जमीन में दबाने के लिए मंगानी पड़ी जेसीबी।

Diwali fake mawa: दिवाली पर मावा की मिठाई खरीद रहे तो पहले ये खबर और वीडियो जरूर देख लें। बागपत जिले के बड़ौत में 10 कुंटल नकली मिलावटी मावा पकड़ा गया है। एसडीएम बड़ौत और सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने मिलावटी नकली मावे से भरी गाड़ी पकड़ी है।

दिल्ली सप्लाई हो रहा था मिलावटी मावा
नकली मिलावटी मावा से भरी गाड़ी दिल्ली जा रही थी। एसडीएम बड़ौत व सहायक खाद सुरक्षा आयुक्त ने गाड़ी से 10 कुंटल मिलावटी नकली मावा बरामद कर उसको नष्ट कराया। नकली मावा को नष्ट करने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। नकली मावा को जेसीबी में भरकर उसको जमीन में दबाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने इसका वीडियो भी बनवाया।

खाद सुरक्षा विभाग व प्रशासनिक टीम द्वारा अभियान
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में दीपावली के दृष्टिगत जनपद में खाद सुरक्षा विभाग व प्रशासनिक टीम द्वारा अभियान चलाए जा रहा हैं। इस विशेष अभियान के तहत नकली मावा कारोबारियों पर प्रशासन की नजर है।


दिल्ली जा रहे मिलावटी मावे की गाड़ी को पकड़ा
नकली मावा बनाने वालों पर की जा रही बड़ी कार्यवाही के तहत आज सुबह 7:00 बजे एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह व सहायक खाद सुरक्षा आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने मुजफ्फरनगर से दिल्ली ले जा रहे मिलावटी मावे की गाड़ी को औद्योगिक चौकी बड़ौत के पास पकड़ लिया। इस गाड़ी में 10 कुंटल मावा भरा हुआ बताया जा रहा है। मौके पर मावा की जांच की गई जो कि नकली और मिलावटी पाया गया। इस मावा को मौके पर नष्ट कराया गया।

गांवों में मावा भट्टी के खिलाफ अभियान
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खाद्य सामग्री बनाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। जो खाद्य सामग्री में मिलावट करेगा उन पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जनपद में किसी भी हाल में कोई मिलावट मिठाई विक्रय नहीं कर सकेगा। जिन गांवों में मावा बनाने की भट्टी लगी हुई हैं। मिलावटी मावा तैयार कर रहे हैं उन पर अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि त्यौहार के दृष्टिगत आमजन को गुणवत्ता खाद्य सामग्री प्राप्त हो सके।

Updated on:
9 Nov 2023, 8:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई