मेरठ में एक बहू ने अपने ससुर शर्मनाक हरकत का आरोप लगाया है। बहू ने एसएसपी से शिकायत करते हुए ससुर की करतूत उजागर की है।
यूपी के मेरठ में एक बहू ने अपने ससुर पर शर्मसार हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बहू न्याय के लिए थानों के चक्कर लगाती रही। बेशर्म ससुर की करतूत का वीडियो बहू ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़ित बहू को जब कहीं से न्याय नहीं मिला तो वह एसएसपी ऑफिस पहुंची और ससुर की करतूत का कच्चा चिटठा खोल दिया। एसएसपी के दखल के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित बहू के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी क्वालीफाई
चार साल से कर रहा था हरकत
मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। पीड़ित बहू ने बताया उसका पति ड्राइवर है। उनकी शादी 4 साल पहले हुई थी। पति नौकरी के सिलसिले में आमतौर पर बाहर ही रहता था। पति के बाहर रहने पर ससुर उसके साथ जबरन अश्लील हरकत करता रहता था।
बहू ने कई बार विरोध किया और इसकी शिकायत की। लेकिन ससुराल वाले उसकी पिटाई कर देते थे। हाल में बहू ने चोरी छुपे ससुर की करतूत का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।