मेरठ

Meerut Weather Report : अचानक पांच डिग्री गिरा तापमान, 20 से दस्तक दे रहा इन जिलों में मानसून

Meerut Weather Update Meerut Weather Report मंगलवार को दिन में आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते मेरठ और एनसीआर के जिलों में तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मेरठ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य बताया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इस समय एक लोकल सिस्टम दबाव का क्षेत्र बनने से अधिकतम तापमान अचानक से पांच डिग्री कम हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2022, 8:41 AM IST
Meerut Weather Update : अचानक पांच डिग्री गिरा तापमान, 20 से दस्तक दे रहा इन जिलों में मानसून
Meerut Weather Update : अचानक पांच डिग्री गिरा तापमान, 20 से दस्तक दे रहा इन जिलों में मानसून

Meerut Weather Update Meerut Weather Report मेरठ और एनसीआर के जिलों में आगामी 20 जून से मानसून दस्तक दे रहा है। इससे पहले प्री मनसून की बारिश आगामी 16 और 17 जून को होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो एक स्थानीय दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके चलते तापमान में काफी कमी आई है। जो तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा था। वो अचानक से 37 डिग्री पर आ गया है। यानी एक दिन में ही तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री होगा। कल यानी 16 जून और 17 जून को बादल रहेगा और प्री मानसून बारिश गरज के साथ होगी। इसी के साथ घूल भरी आँधी चलने की संभावना है।


आज सुबह से तेज हवा चल रही है। हवा की ये रफ्तार दिन में बढ़ने की संभावना है जो कि दोपहर में सूर्य की तपिश के साथ लू में बदल सकती है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार को दिन में तापमान में सोमवार के मुकाबले पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मेरठ और एनसीआर में मौसम के बदले मिजाज का असर पश्चिमी उप्र के जिलों में भी हुआ। हालांकि,आज बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही बारिश या बूंदा-बांदी का पूर्वानुमान लगाया गया था। लेकिन बारिश नहीं हुई बादल जरूर छाए रहे। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आज बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत रहा। मेरठ में पिछले सप्ताह भीषण गर्मी रही और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 43—44 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। लेकिन आने वाले दो दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। प्री मानसून गतिविधियों के कारण आगामी 16 जून मौसम बदलने की उम्मीद है। अगले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला