मेरठ

मायावती के इस खास सिपाही ने कहा- 2019 चुनाव में एक-एक पल का हिसाब लिया जाएगा

दो अप्रैल को उपद्रव के बाद जेल भेजे गए पूर्व विधायक का आया पहला बयान
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 7:55 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में बसपा के पूर्व विधायक एवं मेयर पति योगेश वर्मा ने शुक्रवार को कचहरी स्थित कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा में मीडिया से बातचीत में विधायक ने पुलिस प्रशासन, शासन और भाजपा को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि जिन लोगों ने रासुका की फर्जी कार्रवाई की और फर्जी मुकदमे लगाए हैं उन सभी से एक-एक पल का हिसाब लूंगा। साथ ही आरोप भी लगाया कि जेल में उसे जान से मारने की योजना है। इस दौरान काफी पुलिस बल तथा कई पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

दो अप्रैल से बंद है जेल में

बता दें कि दो अप्रैल को मेरठ में दलित आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी। आगजनी से लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी की गई। पब्लिक के अलावा पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी भी घायल हुए। इस सबके बीच डीएम और एसएसपी के आदेश पर बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जिला प्रशासन द्वारा गत आठ मई की देर रात योगेश वर्मा पर रासुका की कार्रवाई की गई थी। मामले में शुक्रवार को योगेश वर्मा की एसीजेएम-10 की कोर्ट में पेशी हुई थी। इस दौरान योगेश के साथ पेशी पर सुनील जाटव, भोपाल सिंह चांदना, दिनेश काजी पुरिया भी आए। मौके पर एसपी सिटी समेत कई अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बावजूद पूर्व विधायक ने शासन-प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली।

जिन लोगों ने मेरे साथ एेसा किया, मैं जानता हूं

योगेश ने कहा कि जनता सब जानती है कि मैंने दंगा नहीं भड़काया नहीं बल्कि शहर काे बचाने में मदद की थी।उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा के कुछ लोगों ने यहां दंगा कराया, जिसका जवाब जनता 2019 के चुनाव में भाजपा को दे देगी। भाजपा की सत्ता के दबाव में पुलिस व प्रशासन काम कर रहा है, मैं उन लोगों को जानता हूं, जिन्होंने मेरे साथ एेसा किया है। एक-एक पल का हिसाब लूंगा। उपर वाला जानता है। 2019 चुनाव में हिसाब लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला