मेरठ

इस काम के लिए कपड़े उतरवाने से नाराज शख्स ने कर दी दोस्त की हत्या, अगले दिन लगा पता

दोस्त ने ही उतरवाये थे दोस्त के कपड़े, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 4:41 PM IST
news
इस काम के लिए कपड़े उतरवाने से नाराज शख्स ने कर दी दोस्त की हत्या, अगले दिन लगा पता

मेरठ।शराब पीने के दौरान कुछ एेसा हुआ कि दोस्त ही दोस्त का कातिल बन गया।इसका पता पुलिस द्वारा जांच करने पर लगा है।जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गर्इ है।दरअसल मामला मेरठ क्षेत्र के एक गांव का है।जहां कपड़े उतारवाने से नाराज दोस्त ने मौका पाकर दोस्त की हत्या कर दी।इसका पता अगले दिन उसका शव घेर में पड़ा मिलने से लगा।वहीं आरोपी दोस्त वारदात के बाद से ही फरार हो गया। वहीं मामला सामने आने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

सुबह लगा बेटे की हत्या का पता

घटना थाना जानी के गांव ढडरा की है।यहां घेर पर सो रहे दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का पता सुबह परिजनों को चला।तो हड़कंप मच गया।रात में भी किसी ने गोली के चलने की आवाज नहीं सुनी।ग्रामीणों का कहना है कि रात में बच्चे पटाखे छुटा रहे थे।इस कारण गोली चलने का पता नहीं चल सका।सुबह परिजन घेर में पहुंचे तो घटना का पता चला।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जांच में पता चला है कि हत्या का काम गांव के ही एक व्यक्ति का है।

कपड़े उतारवाने से नाराज होकर की हत्या

आरोप है कि रुपये चुराने के शक में मृतक ने अरोपी के कपडे़ उतरवाकर तलाशी ली थी।जिससे वह दलित युवक से रंजिश रखने लगा था।ढडरा गांव निवासी ओमी अपने परिवार का पालन पोषण मजदूरी करता था।शनिवार की रात वह घेर में खाना खाकर सो गया।सुबह जब परिजन उसे उठाने के लिए गए तो उसका शव घेर में लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़ा हुआ था।सुबह गांव में हत्या की सूचना आग की तरह फैली तो लोग घटनास्थल की ओर भागे।इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।जिस पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण एकत्र हो गए।वहीं जानी इंस्पेक्टर रजनीश तिवारी ने बताया कि आरोपी घर से फरार है।उसकी मां ने फरार होने की तस्दीक की है।आरोपी ने मृतक के कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी है।परिजनों ने शुरू में किसी विवाद से मना किया लेकिन पता चला है कि एक व्यक्ति से हुए झगड़े से मामला जुड़ा हुआ है।परिजनों के अनुसार गांव के ही पवनपीर उर्फ पपले चौधरी और प्रसादी कुछ दिन पहले साथ बैठे हुए शराब पी रहे थे।इसी दौरान प्रसादी की जेब से पैसे चोरी हो गए थे।वहां सिर्फ पपले बैठा होने के कारण उसने उसी पर शक किया और मना करने पर कपड़े उतरवाकर तलाशी ली।इसी बात से पपले प्रसादी से रंजिश मानने लगा था। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना के बाद से आरोपित पपले घर से फरार है। मृतक की पत्नी ने हत्यारोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Updated on:
11 Nov 2018, 4:41 PM IST
Published on: