26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#MeToo पर खुलकर बोली ये एक्ट्रेस, कहा- बॉलीवुड में होती है ऐसी-ऐसी डिमांड, देखें वीडियो

कास्टिंग काउच से लेकर की जाती है कर्इ डिमांड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 11 Nov 2018, 2:33 PM IST

actress

MeToo पर खुलकर बोली यह अभिनेत्री कहा-बाॅलीवुड में होती है एेसी-एेसी डिमांड

बागपत।हाल ही में मीटू को लेकर सीनियर पत्रकार से लेकर अभिनेत्रियों द्वारा लगाये गये आरोपों के बाद छोटे पर्दे पर अपना नाम कर चुकी अदाकारा ने Metoo पर खुलकर बात की।इसमें उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की हसीन दुनिया में मी-टू से लेकर ‘डिमांडिंग’ के बल पर ऐसे लोग नई प्रतिभाओं को परेशान करते हैं।जिनका फिल्मी इंडस्ट्री में रूतबा और नाम हैं।उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए भी कास्टिंग से लेकर बड़ी डिमांड तक की जाती हैं और यही कारण है कि नई प्रतिभाओं को इस स्वप्न सरीखी दुनिया में मौका नहीं मिल पाता।

यह भी पढ़ें-Video: गन्ने के खेत में पुलिस आैर बदमाशों की हुर्इ मुठभेड़, इनामी बदमाश के साथ ही सिपाही को लगी गोली

अपनी बहन से मिलने पहुंची अभिनेत्री ने सामने रखी ये बात

‘ईश्क में मर जावां’ सीरियल में किरदार निभा रही टीवी स्टार दीपाली सैनी शनिवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में अपनी बहन रूपाली सैनी के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुई।यहां पर पत्रकारों से बेबाक बातचीत में दीपाली ने इंडस्ट्री के उस काले सच को उजागर करने का प्रयास किया।जिसपर बात करने से बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग कतराते हैं। दीपाली ने कहा कि नई प्रतिभाओं को इस इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका, इसलिए नहीं मिल पाता क्योंकि उनके सामने ऐसी-ऐसी डिमांड रखी जाती हैं कि जिनकी वजह से आगे बढ़ने से पहले ही नई प्रतिभाओं को अपने सपने और उम्मीदों का दम घोंटना पड़ जाता है।

बड़े नामी डायरेक्टर आैर प्राेड्यूसर भी करते है यह काम

अभिनेत्री ने कहा कि बड़े पर्दे आैर बजट की फिल्मों में भी मौका तलाशने के लिए जाने वाली नई लड़कियों से कास्टिंग समेत डिमांड रखी जाती हैं और यह डिमांड ऐसे डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रखते हैं। जिनका इस इंडस्ट्री में बड़ा नाम और रूतबा है।यही कारण है कि मी-टू जैसे केस इस इंडस्ट्री में कोई बड़ी बात नहीं हैं। मूल रूप से नानौता सहारनपुर की रहने वाली दीपाली सैनी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे लाने के लिए एक ऐसा मंच तैयार कर रही हैं।जिसके माध्यम से मिस्टर यूपी, मिस यूपी निकलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना सकें।

इस सीरियल में काम कर रही है दीपाली

दीपाली ने बताया कि फिलहाल वह कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे ईश्क में मर जावां सीरियल में निया शर्मा की बहन सुरेखा का किरदार निभा रही हैं।इसके अलावा विक्रम बेताल सीरियल में वह नागिन का किरदार कर रही हैं।क्राइम अलर्ट पर एक रियल घटना पर आधारित एपीसोड आने जा रहा है।जिसमें अभी हाल ही में एसपी द्वारा खुद को गोली मारने की घटना दिखाई गई है।इस एपीसोड में वह एसपी की पत्नी का किरदार निभा रही है। फिल्मों की ओर रूख करने के बारे में दीपाली ने बताया कि जल्द ही वह साउथ फिल्म के साथ वह फिल्मी करियर शुरू करने जा रही है।

इन टीवी सीरियल में कर चुकी हैं काम

संकट मोचन हनुमान, हम तुमको ना भूल पाएंगे, फुलवा, बालिका वधु, सावधान इंडिया, फायर फाइल्स, जय-जय बजरंग बली, डोली अरमानो की, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सजन रे झूठ मत बोलो, विक्रम बेताल, नागिन-3, क्राइम पेट्रोल। इनके अलावा दर्जनों टीवी कमर्शियल ऐड।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग