26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: गन्ने के खेत में पुलिस आैर बदमाशों की हुर्इ मुठभेड़, इनामी बदमाश के साथ ही सिपाही को लगी गोली

सिपाही की हालत गंभीर आरोपी गंभीर, बदमाश का इतिहास खंगाल रही पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 11 Nov 2018, 12:37 PM IST

news

Video: गन्ने के खेत में पुलिस आैर बदमाशों की हुर्इ मुठभेड़, इनामी बदमाश के साथ ही सिपाही को लगी गोली

मुजफ्फरनगर।यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार की देर रात एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई।चेकिंग कर रही पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे लूटेरों पर पुलिस की मुस्तेदी भारी पड़ गयी।जिसमें बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हुआ है।वहीं मुठभेड़ में एक 15 हज़ार का इनामी बदमाश तनवीर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।वहीं इनामी बदमाश तनवीर का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।बदमाश की तलाश में पुलिस ने जंगलों में घंटों कांबिंग की मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल एक देसी तमंचा और कई कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में 44 साल से कब्रिस्तान को लेकर चल रही है लडाई, हर बार सामने आ जाते है दो समुदाय

इस तरह आमने-सामने आर्इ पुलिस आैर बदमाश

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के जटवाड़ा पुलिया का है। जहां देर रात ककरौली पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवारों ने बाइक रोकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की तो बदमाश बाइक छोड़कर गन्ने के खेतों में घुस गये। वहीं इसी मुठभेड़ में बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही गोली लगने घायल हो गया।

खेत के बीच से पकड़ा इनामी बदमाश

मुठभेड़ के दौरान पुलिस कांस्टेबल नितिन को बदमाशों की गोली लगी।पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।घायल की पहचान 15 हज़ार के इनामी बदमाश तनवीर चौधरी के रूप में हुई।तनवीर पर महाराष्ट्र, लखनऊ, मेरठ और मुजफ्फरनगर में लूट और चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।तनवीर का एक साथी ईंख में घुस कर फरार होने में सफल हो गया।बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस ने घंटों कॉम्बिंग अभियान चलाया।लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी।फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश तनवीर चौधरी से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक बाइक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग