26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में 44 साल से कब्रिस्तान को लेकर चल रही है लड़ाई, हर बार सामने आ जाते है दो समुदाय

फिर मामला सामने आने पर गांव में तैनात की गर्इ पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 11 Nov 2018, 11:57 AM IST

DEMO PIC

यूपी के इस जिले में 44 साल से कब्रिस्तान को लेकर चल रही है लडाई, हर बार सामने आ जाते है दो समुदाय

बागपत।बागपत में एक कब्रिस्तान ऐसा है जिस पर पिछले 44 सालों से दो समुदायों की लडाई चलती आ रही है।लेकिन इसका हल न तो जिला प्रशासन ही निकाल पाया है और न ही ग्रामीणों की बैठक में इसका हल निकला है।आलम यह है कि इस कब्रिस्तान पर कभी भी हिन्दू-मुस्लिम विवाद हो जाता है फोर्स तैनात की जाती है, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है।बीते दिन एक बार फिर यहां पर दो पक्ष आमने सामने आ गये और गांव में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

यह भी पढ़ें-दिवाली के अगले ही दिन कपड़ा फैक्ट्री में अचानक लगी आग, 30 लाख का सामान जलकर हुआ स्वाह

यह मामला आया सामने जांच में जुटी पुलिस

दरअसल मामला बागपत जनपद के फैजपुर निनाना गांव का है।जहां कब्रिस्तान की भूमि पर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कब्रिस्तान पर कुछ मनचले खड़े रहते है और वहां से गुजने वाली लडकियों के साथ छेड़खानी करते है। बीते दिन भी वहां पर एक लड़की के साथ छेड़खानी हुर्इ। जिसके बाद मामला तुल पकड़ गया है और दो समुदायों आमने सामने आ गये है। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने पीड़ित लड़की पक्ष के ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने हिरासत में लिये गये लोगों को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए कारवाई की मांग की है।

इस वजह से हाे रहा है विवाद

वहीं मौके पर पहुंचे सीओं दिलीप सिंह ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिये है। वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि गांव में कब्रिस्तान की भूमि को लेकर विवाद है। जिसको छेड़खानी में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी शैलेश कुमार का कहना है कि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। असामजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग