मेरठ

मंद बुद्धि बच्ची से रेप के मामले में पुलिस का यह ‘खेल’ आया सामने, हर कोर्इ रह गया दंग

थाना टीपी नगर में परिजनों ने किया हंगामा
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 7:43 AM IST
meerut
मंद बुद्धि बच्ची से रेप के मामले में पुलिस का यह 'खेल' आया सामने

मेरठ। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के सरकार के नारे को मेरठ पुलिस ठेंगा दिखा रही है। बेटी बचाओ के प्रति पुलिस कितना सजग है इसकी बानगी मेरठ में देखने को मिली। जब एक मंदबुद्धि मासूम बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और जब पीड़ित परिजन थाने पहुंचे तो थाना पुलिस दस दिन तक उनको टहलाती रही।

पुलिस बनाती रही समझौते का दबाव

टीपी नगर क्षेत्र में दस दिन पूर्व एक युवक द्वारा मंद बुद्धि बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस दस दिन तक उन पर आरोपी से समझौते का दबाव बनाती रही। गुरुवार को पीड़ितों के हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को घर दबोचा। टीपी नगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति की उसकी आठ वर्षीय मंद बुद्धि पुत्री क्षेत्र के एक स्कूल में छात्रा है।

यह था पूरा मामला

युवक ने बताया कि बीती 30 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गया था। इसी दौरान उसके घर के सामने काॅस्मेटिक सामान का ठेला लगाने वाला चुन्नी उसके घर आया।आरोप है कि चुन्नी ने घर में अकेली उसकी मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। रोती हुई बच्ची ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शाम को घर लौटकर दंपति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

परिजनों ने किया हंगामा

आरोप है कि अगले दिन पहुंची डायल 100 की पुलिस पीड़ितों को आरोपी के घर लेकर पहुंची और उसी दिन से उन पर आरोपी के साथ समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। गुरुवार को पीड़ितों ने हंगामा करते हुए एसओ टीपी नगर से घटना की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी चुन्नी (30) पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया। एसओ टीपी नगर ने बताया कि मामले में कार्रवार्इ की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला