मेरठ

सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, पंचायत ने 15 लाख में कराया समझौता

सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। मामले में समझौते के लिए पंचायत बैठी। जिसमें 15 लाख में मामला निपटा दिया।

less than 1 minute read
Feb 05, 2023
पीड़ित परिवार बोला नहीं करना अब कोई मुकदमा।

मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में पंचायत बैठी। पंचायत ने आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच 15 लाख रुपए में समझौता करा दिया। जबकि पुलिस समझौता होने की जानकारी से मना करती रही।

गांव निवासी तहेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर चचेरी बहन से छह माह पूर्व दुष्कर्म किया था। उसके बाद से लगातार किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के शरीर में बदलाव के बाद परिजनों ने उसकी महिला चिकित्सक से जांच कराई।

पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। किशोरी के पिता ने आरोपी तहेरे भाई व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा कोर्ट में बयान दर्ज कराए। एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

आरोपी पक्ष ने गांव में पंचायत कराई। जिसमें 15 लाख रुपए में समझौता कर लिया गया। पीड़िता के पिता का कहना है कि अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने समझौता करने की बात स्वीकार की।

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। समझौता करने की कोई जानकारी नहीं है।

Published on:
05 Feb 2023 06:59 pm
Also Read
View All