27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुन्नू-मुन्नू से परेशान यूपी के इस जिले की पुलिस, चोरी बाद करते हैं ये काम

यूपी के मेरठ में चुन्नू-मुन्नू सुरंग चोरों का आतंक है। चुन्नू-मुन्नू चोरी की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं। जाने पूरा मामला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 4 Feb 2023, 7:03 PM IST

चुन्नू-मुन्नू से परेशान यूपी के इस जिले की पुलिस, चोरी बाद करते हैं ये काम

मेरठ पुलिस के लिए चुनौती बने चुन्नू—मुन्नू

मेरठ में शहर से लेकर देहात तक चुन्नू मुन्नू सुरंग चोरों का आतंक है। दोनों चोर सुरंग बनाकर दुकान और घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

चोरी के बाद दीवार पर लिखते हैं संदेश
चुन्नू-मुन्नू सुरंग चोर, चोरी के बाद दीवार पर बकायदा संदेश लिखते हैं। अगर चोरी में कामयाब हुए तो ठीक। नहीं तो लिखते हैं सॉरी! तिजोरी नहीं टूटी हम फिर आएंगे। ऐसे ही एक संदेश दोनों चोरों ने परतापुर रिठानी पीर के पास सराफ की दुकान में दीवार पर लिखा।


यह भी पढ़ें : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में तुर्की से मिले इनपुट पर सीबीआई का मेरठ में छापा

चुन्नू-मुन्नू तिजोरी नहीं तोड़ पाए तो तिजोरी पर लिखा चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग, सॉरी हम चोरी में कामयाब नहीं हो सके। हमें अपना नाम कमाना है। हम फिर आएंगे।


दोनों बदमाशों ने इसी तरह की घटना की गढ़ रोड पर भी अंजाम दिया था। चुन्नू—मुन्नू सुरंग चोरों की हरकत से संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों में रोष है। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय पर धरने देने की चेतावनी दी है।

व्यापारियों का कहना है कि पुलिस लापरवाही के कारण बदमाशों का हौसले बढ़े हैं। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।


यह भी पढ़ें : पेशकार की पत्नी सट्टा और जुआ की आदी- तांत्रिक से पूछती थी नंबर, उलझी है पूरी कहानी

पांचवीं बार चोरी हुई चोरी
ज्वेलर्स दीपक ने बताया कि उनकी दुकान में पांचवीं बार चोरी हुई है। पुलिस आज तक कोई घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। अब यदि पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा तो वह दुकान बंद कर उसकी चाबी थाने में रख देंगे। दीपक ने बताया कि बदमाशों ने श्रीकृष्ण की मूर्ति को उल्टा रखकर चोरी की है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग