28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेशकार की पत्नी सट्टा और जुआ की आदी- तांत्रिक से पूछती थी नंबर, उलझी है पूरी कहानी

पेशकार की पत्नी तांत्रिक से सट्टे का नंबर पता कर सट्टा लगाती थी। पेशकार को पत्नी के इस काम जानकारी हुई। पत्नी ने तांत्रिक के साथ मिलकर कर दिया पति का काम तमाम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 4 Feb 2023, 6:47 PM IST

पेशकार की पत्नी खेलती थी सट्टा और जुआ, तांत्रिक से पूछती थी नंबर, उलझी है पूरी कहानी

पत्नी की सीडीआर से मिले तांत्रिक और सटोरियों के नंबर

जिलाधिकारी आफिस में तैनात पेशकार श्रीनिवास के अपहरण के बाद हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पेशकार की पत्नी रजनी के मोबाइल की सीडीआर से पता चला कि वह कर्ज उतारने के लिए सटोरियों और तांत्रिक के संपर्क में थी।

यह भी पढ़ें : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में तुर्की से मिले इनपुट पर सीबीआई का मेरठ में छापा

पेशकार श्रीनिवास की हत्या के पीछे सटोरियों और तांत्रिक का हाथ है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के तांत्रिक और सटोरिए को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


शव मथुरा में मिला
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के प्रभातनगर-330 निवासी श्रीनिवास पाल जिलाधिकारी बागपत के आफिस में तैनात थे। 30 दिसंबर 2022 को श्रीनिवास और उनकी पत्नी रजनी लापता हो गए।

यह भी पढ़ें : याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों डर से लगे 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, जानिए पूरा मामला


बेटे ईशांक ने सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रजनी को सरधना के कपासाढ़ से अर्जुन और अजीत के घर से बरामद कर लिया था। उसके बाद 19 जनवरी को श्रीनिवास का शव मथुरा में मिल गया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्रीनिवास की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई। श्रीनिवास की हत्या के पीछे पुलिस पारिवारिक विवाद ही मानकर चल रही है।


पत्नी रजनी के मोबाइल सीडीआर से तांत्रिक का नाम
पुलिस ने श्रीनिवास की पत्नी रजनी की मोबाइल काल डिटेल देखी। जिसमें सामने आया कि रजनी सटोरियों के संपर्क में थी।

यह भी पढ़ें : दिन निकलते ही नकाबपोश का कहर, कारोबारी के घर से नकदी-जेवर लूटकर फरार

इसी के साथ वह मुजफ्फरनगर के एक तांत्रिक से मिलकर सट्टा लगाती थी। जिससे कि वह कर्ज उतार सकें। श्रीनिवास की हत्या के पीछे तांत्रिक और सटोरियों का हाथ हो सकता है। ऐसे में पुलिस तांत्रिक और सटोरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।