28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों डर से लगे ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर, जानिए पूरा मामला

जेल में बंद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के नाती और भतीजे ने पिस्टल लहराकर दबंगई दिखाई। जिससे डर कर एक परिवार ने मोहल्ला छोड़ने का फैसला किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 29 Jan 2023, 5:27 PM IST

याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों डर से लगे 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, जानिए पूरा मामला

मेरठ के सराय बहलीम में लगे 'मकान बिकाऊ हैं' के पोस्टर

मेरठ कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम में गत शुक्रवार आधी रात याकूब कुरैशी का नाती और भतीजा ने हथियार लहराए। दोनों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ितों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। लेकिन आरोपी घर से फरार हैं। याकूब कुरैशी के भतीजे और नाती से दहशत में आए परिवार ने मोहल्ला छोड़ने का फैसला किया है। पीड़ितों ने घर में मकान बिकाऊ हैं के पोस्टल लगाए हैं।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
याकूब के नाती समीर और भतीजा अलीम समेत उनके साथियों ने पीड़ित हसीन की पिटाई कर दी। आरोपियों ने उन पर पिस्टल भी तानी। हथियार लहराते हुए आरोपी धमकी देकर फरार हो गए थे।

पीडित मोहसिन के भाई नदीम की तहरीर पर याकूब के धेवते समीर, मुशीर, भतीजे अलीम कुरैशी व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने दबिश देने का दावा किया। लेकिन वह घर पर नहीं थे।

मोहल्ला छुड़वाने की धमकी दी
नदीम ने आरोप लगाया कि याकूब का परिवार समझौता न करने पर मोहल्ला छुड़वाने की धमकी दे रहा है। परिवार के लोग बार-बार उनके घर के बाहर आकर खड़े होते हैं और अभद्रता करते हैं। उनका परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया।

इसमें लिखा कि यह मकान बिकाऊ है, याकूब के परिजन धमकी दे रहे हैं कि मोहल्ला छोड़ो। इसके चलते कोतवाली पुलिस फिर सराय बहलीम पहुंची और पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया कि डरने की जरूरत नहीं है। नामजद आरोपियों को जेल भेजेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग