28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन निकलते ही नकाबपोश का कहर, कारोबारी के घर से नकदी-जेवर लूटकर फरार

मेरठ में शनिवार को दिन निकलते ही नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी के घर लूट की। बदमाश कारोबारी के घर लाखों की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 28 Jan 2023, 12:52 PM IST

दिन निकलते ही नकाबपोश का कहर, कारोबारी के घर से नकदी-जेवर लूटकर फरार

पुलिस ने ली घटना की जानकारी

थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने दिन निकलते ही शंटरिग कारोबारी के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर दो लाख रुपये की नकदी और दो लाख के जेवर लूट लिए। लूट के बाद बदमाश घर में सभी को रस्सी से बांधकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : गुरुकुल प्रभात आश्रम पहुंचे उज्बेकिस्तान के खेलमंत्री, देखी खिलाड़ियों की तीरंदाजी


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने एक मकान दस लाख रुपये का बेचा था।

पुलिस के मुताबिक, लखीपुरा गली नंबर-18 निवासी शादाब पुत्र आस मोहम्मद अपनी पत्नी सादिया और दो बच्चों के साथ रहता है। कारोबारी ने बताया कि वह शनिवार सुबह दूध लेने गया था। शटरिंग लगवाने के बहाने तीन बदमाश घर में घुसे।

यह भी पढ़ें : …बता मुझसे शादी करेगी या नहीं इतना कहकर मनचले ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी और बच्चों को गन प्वाइंट पर ले लिया। कारोबारी घर पहुंचा तो उसको भी मारपीट कर बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखी दो लाख रुपए की नकदी और दो लाख के जेवर लूट लिए। बदमाश पूरे परिवार को रस्सी से बांधकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : चौकी के बाहर महिला की चाकू से गोदकर की हत्या, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

चीख-पुकार मचाने पर पड़ोसियों ने घर में पहुंचकर उन्हें खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग