1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Teenager Girl Murder: ‘फोन पर लड़के से बात करती थी किशोरी’, इसलिए मामा और सौतेले भाई ने मिलकर मार डाला, शव को रात के अंधेरे में जंगल में छिपाया

Murder in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक किशोरी की उसके परिजनों ने हत्या कर दी और शव को रात के अंधेरे में जंगल में ले जाकर छिपा दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड (Teenager Girl Murder Case) का खुलासा कर दिया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Vinay Shakya

Jun 01, 2026

Teenage Girl Murder

मेरठ में किशोरी की हत्या (फोटो- पत्रिका)

Teenager Girl Murder in Meerut: मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी सानिया की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि किशोरी के चरित्र को लेकर शक के चलते उसके मामा सरताज और सौतेले भाई शोएब ने मिलकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी सरताज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे किए हैं।

हत्या के बाद रात के अंधेरे में जंगल में फेंका का शव

किशोरी सानिया की हत्या के बाद उसके मामा सरताज और शोहब ने रात के अंधेर में शव को बाइक पर लादकर करीब 5 किलोमीटर दूर नरहाड़ा गांव के पास आम के बाग में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 11 बजे आरोपी मामा सरताज और सौतेले भाई सोएब ने सानिया का गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 3 बजे दोनों ने शव को बाग में छिपा दिया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी सूचना

स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। लोहिया नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान की।

DSP अभिषेक पटेल के मुताबिक, वारदात के बाद किशोरी के पिता जावेद और मामा सरताज से पूछताछ की गई। पूछताछ में मामा सरताज ने कबूल किया कि उसे सानिया के चरित्र पर शक था। सरताज ने सानिया को फोन पर किसी लड़के से बात करते हुए देख लिया था। इसी वजह से सरताज और शोहब ने मिलकर सानिया की हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने मामा सरताज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सौतेले भाई शोएब फरार है। पुलिस शोएब की तलाश में छापेमारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

मेरठ के हुमायूं नगर निवासी जावेद की दो शादियां हुई थीं। जावेद की पहली पत्नी शबनम की मौत हो गई थी, जिनके दो बच्चे शोएब और शबनूर हैं। शबनम की मृत्यु के बाद जावेद ने शाहजहां से दूसरी शादी की, जिनकी दो बेटियां सानिया और सोनम हैं। परिवार में सानिया को लेकर पहले से ही चरित्र को लेकर संदेह था। मामा सरताज ने खुद सानिया को किसी लड़के से फोन पर बात करते देखा था। इसके बाद सरताज ने शोएब के साथ मिलकर सानिया की हत्या कर दी।