28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौकी के बाहर महिला की चाकू से गोदकर की हत्या, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

मेरठ में दलित महिला की चौकी के बाहर हत्या कर दी गई। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 27 Jan 2023, 6:38 PM IST

चौकी के बाहर महिला की चाकू से गोदकर की हत्या, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते परिजन और ग्रामीण।

मेरठ में चौकी के बाहर दलित महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला बबीता की हत्या के बाद शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया है।

परिजनों ने शव को सड़क पर 5 घंटे रखकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक मदद की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ व एसओ के लिखित आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ।


मऊखास चौकी के बाहर हुई हत्या
बबीता पत्नी रमेश निवासी गांव मऊखास थाना मुंडाली की सरेराह चौकी के बाहर चंद कदम की दूरी पर हत्या कर थी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। महिला बबीता एक डॉक्टर की कोठी पर काम करती थी। परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था।


पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
बबीता का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस अभी तक इस मामले में आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर पाई। परिजनों में रोष है। ग्रामीणों ने शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों ने शव गांव के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग