मेरठ

22 दिन तक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर चार युवक करते रहे गंदा काम, आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश

बागपत कोतवाली क्षेत्र में सामने आया रूह कंपा देने वाला सनसनीखेज मामला
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 12:02 PM IST
baghpat
22 दिन तक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर चार युवक करते रहे गंदा काम, आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश

बागपत. कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर 22 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और जंगल में फेंककर फरार हो गए। होश आने पर किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को अापबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

युवती के पिता का कहना है कि उसकी बेटी सात मई को अचानक लापता हो गई थी। इंतजार करने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें पता चला कि पड़ोस का ही एक युवक उसको लेकर गया है। इसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों से बेटी को लाने के लिए कहा, लेकिन उनके द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद थक-हारकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।

इधर, मंगलवार को उनकी बेटी गांव के पास ही ईंख के खेत में बदहवास हालत में मिली। घर आने के बाद बेटी ने बताया कि आरोपी युवक अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था। इस दौरान अधिकांश समय उसको नशीला पदार्थ खिलाकर रखा गया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जब उनका मन भर गया तो आरोपी उसको जंगल में फेंककर चले गए। फिलहाल पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल दिनेश कुमार का कहना है कि युवती का मेडिकल कराकर अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on: