28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वेस्ट यूपी, पुलिस ने 2 बदमाशों को मारी गोली, दो सिपाही भी घायल, अपहृत इंजीनियर सकुशल बरामद

एचसीएल के इंजीनियर का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Jun 2018, 9:41 AM IST

Ghaziabad

फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वेस्ट यूपी, पुलिस ने 2 बदमाशों को मारी गोली, दो सिपाही भी घायल, अपहृत इंजीनियर सकुशल बरामद

गाजियाबाद. यूपी में पुलिस का मिशन ऑल आउट जारी है। इस बार गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एचसीएल के इंजीनियर का अपहरण करने वाले बदमाशों को एनकाउंटर के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए हैं। बता दें कि 23 मई को इन बदमाशों ने सिहानी गेट इलाके से एचसीएल के इंजीनियर का अपहरण कर लिया था और और उसके परिवार से 15 लाख की फिरौती मांगी थी। बदमाशों की निशानदेही पर इंदिरापुरम इलाके से इंजीनियर राजीव को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

अब इस संगठन ने दी बीजेपी सरकार को चेतावनी, कहा-किसानों की अनदेखी पड़ेगी महंगी, 2019 में भारी होंगे परिणाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 मई को एचसीएल के इंजीनियर राजीव को इन बदमाशों ने अगवा करके अज्ञात स्थाना पर छिपाकर रखा हुआ था और उसके परिवार से 15 लाख की फिरौती मांग रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश राजनगर एक्सटेंशन में है। इसके बाद क्राइम ब्रांच, एसटीएफ और पुलिस ने मिलकर उस स्थान पर जाकर कर संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने बदमाशों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में राज नगर एक्सटेंशन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों की गोली से दो बदमाश महेश और शरद घायल हो गए। हालांकि इस दौरान 2 पुलिसकर्मी अरुण और मनीष भी घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश महेश और शरद समेत रिंकू नामक बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं बदमाशों की निशानदेही पर अगवा किए गए इंजीनियर राजीव को इंदिरापुरम इलाके से सकुशल बरामद कर लिया गया है। जहां उसे छिपाकर रखा गया था।

उपचुनाव Result: भाजपा के इस कद्दावर नेता ने विपक्ष के नेताआें की इस जानवर से तुलना की, पढ़िए पूरा बात

पुलिस अब इस गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गैंग के पकड़े जाने से दिल्ली-एनसीआर में किडनैपिंग के मामलों में कमी आएगी। क्योंकि इन बदमाशों के बारे में पता चला है कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में इन्होंने किडनैपिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया है और अब तक करोड़ों रुपए की फिरौती वसूल चुके थे।

दिव्यांग युवती के साथ आॅटो ड्राइवर ने किया एेसा घिनौना काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग