मेरठ

मेरठ में दो किशोरियों से गैंगरेप, नगर पालिका केे चेयरमैन के भतीजे आैर उसके दोस्त पर आरोप, क्षेत्र में तनाव

बहसूमा क्षेत्र का मामला, पूर्व चेयरमैन के दबाव के बाद पुलिस ने तहरीर ली, जांच शुरू  
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 11:44 PM IST
meerut
मेरठ में दो किशोरियों से गैंगरेप, नगर पालिका केे चेयरमैन के भतीजे आैर उसके दोस्तोें पर आरोप, क्षेत्र में तनाव

मेरठ। अब मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले को दबाने के लिए पूरे प्रकरण को राजनीति से प्रेरित बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं एक किशोरी अनुसूचित जाति आैर दूसरी किशोरी सम्प्रदाय विशेष की होने के कारण क्षेत्र में तनाव फैल गया है। बहसूमा में गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद पूर्व व वर्तमान चेयरमैन आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व चेयरमैन के समर्थक पीड़िता पुत्री ने वर्तमान चेयरमैन के भतीजे सहित दो के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी है।

इनमें से एक विशेष सम्प्रदाय की किशोरी होने से तनाव

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को क्षेत्र का निवासी मोनू और उसके दोस्त क्षेत्र की निवासी अनुसूचित जाति और एक सम्प्रदाय विशेष की किशोरियों को गाड़ी में उठाकर खेतों मेें ले गए। वहां किशोरी से गैंगरेप के बाद आरोपी उन्हें कार की डिग्गी में बंद करके वापस लौट रहे थे, इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद डायल 100 की पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। उधर, आरोपियों में से एक रिश्तेदारी में नगर पालिका चेयरमैन का भतीजा होने के कारण पुलिस ने पूरे मामले में खेल करते हुए दोनों पीड़ित किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर पीड़ित किशोरियों के परिजनों को धमकी और उनके ऊपर दबाव बनाया जाने लगा कि वे किसी के सामने मुंह न खोले। रूपये का भी झांसा दिया गया, लेकिन मामला पूर्व चेयरमैन के संज्ञान में आते ही तूल पकड़ गया। अनुसूचित जाति की पीड़ित किशोरी का पिता पूर्व चेयरमैन का समर्थक था। घटना के बाद पूर्व चेयरमैन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने अनुसूचित जाति की पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। एसओ बहसूमा ने बताया पीड़िता ने मोनू व अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

बोले अधिकारी

इस मामले में एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पूरी तथ्य और घटना की पड़ताल कर लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला