मेरठ

Meerut News: AK 47 से नीचे बात नहीं करता था संजीव जीवा, अजीब है यूपी के इस गुंडे की कहानी

Meerut News: यूपी में एक और गैंगस्टर का अंत गोली से हुआ। लखनऊ कोर्ट में आज कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गैंगस्टर संजीव जीवा अपराध की दुनिया में बड़ा नाम था।

2 min read
Jun 07, 2023
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा। (फाइल फोटो)

Meerut News: पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर संजीव जीवा का आज खात्मा हो गया। उसको कोर्ट में शूटरों ने गोली मार दी। गैंगस्टर संजीव जीवा भाजपा विधायक ब्रहमदत्त द्विवेदी हत्याकांड में शामिल था। ब्रहमदत्त द्विवेदी हत्याकांड मुख्तार अंसारी के इशारे पर हुआ था।

गैंगस्टर संजीव जीवा खत्म हो गया है। लेकिन ये संजीव जीवा कौन था जो पश्चिमी यूपी की अपराध की दुनिया से निकलकर मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ गया। बताया जाता है कि यूपी में 90 के दशक के बदमाशों का शौक एके 47 राइफल हुआ करती थी। संजीव जीवा कुख्यात शूटर था और उसका निशाना बहुत सटीक बैठता था। संजीव जीवा के इशारे पर एके 47 राइफल मौत उगला करती थी।

गैंगस्टर संजीव जीवा को एकके 47 राइफल का शौक था। बताया तो यहां तक जाता है कि जब भाजपा विधायक ब्रहमदत्त द्विवेदी की हत्या हुई तो हत्यारोपियों में शामिल संजीव जीवा के पास एके 47 राइफल थी। जिसकी गोलियां संजीव जीवा ने भाजपा विधायक ब्रहमदत्त द्विवेदी के सीने में उतार दी थी। भाजपा विधायक की हत्या के बाद पश्चिम यूपी ही नहीं यूपी में संजीव जीवा से लोग खौफ खाते थे।

पश्चिम यूपी में था अतीक अहमद से बड़ा आतंक
पश्चिमी यूपी की जरायम दुनिया में संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का कद अतीक अहमद से बड़ा था। कहते हैं कि जीवा के एक इशारे पर पश्चिम यूपी और एनसीआर में व्यापारी अपनी तिजोरी खोल दिया करते थे। संजीव जीवा को कुछ माह पूर्व शामली पुलिस ने AK-47 और 1300 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। संजीव जीवा पर भाजपा ब्रह्मदत्त द्विवेदी की कृष्णानंद राय हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था।

कंपाउडर से बन गया अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह
संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा शामली का रहने वाला था। कुख्यात बदमाश जीवा ने जरायम की दुनिया में पहली बार 90 के दशक में कदम रखा था। शुरुआती दिनों में वह दवाखाने में कंपाउंडर था। बाद में उसी दवाखाना मालिक को अगवा कर लिया।

जीवा के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती, अपहरण और गैंगस्टर समेत 22 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसे माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है। कोलकाता के एक व्यापारी के बेटे का अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती मांगने का संजीव जीवा पर आरोप है। जीवा फिलहाल लखनऊ जेल में सिक्योरिटी बैरक में बंद था।

संजीव की पत्नी ने जताई थी हत्या की आशंका
पूर्वांचल के बीजेपी विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में जीवा की पत्नी ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। संजीव जीवा की पत्नी और रालोद नेता पायल माहेश्वरी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) से अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पायल ने आशंका जताई थी कि पेशी के दौरान जीवा की हत्या कराई जा सकती है।

Published on:
07 Jun 2023 06:46 pm
Also Read
View All