मेरठ

मेरठ में समलैंगिक दोस्तों ने एलएलबी छात्र की हत्या कर लाश के टुकड़े नाले में फेंके

LLB student murder in Meerut मेरठ में समलैंगिक दोस्तों ने एलएलबी के छात्र की हत्या कर उसके शव के टुकटे करके नाले में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर नाले से शव को बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक एलएलबी का छात्र उनको ब्लैकमेल कर रहा था और कई बार रुपये ऐठ चुका था। इसलिए उसकी हत्या कर दी गई।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2022, 7:36 PM IST
मेरठ में समलैंगिक दोस्तों ने एलएलबी के छात्र की हत्या कर लाश के टुकड़े नाले में फेंके
मेरठ में समलैंगिक दोस्तों ने एलएलबी के छात्र की हत्या कर लाश के टुकड़े नाले में फेंके

LLB student murder in Meerut अपह्रत एलएलबी के छात्र की हत्या कर ओडियन नाले में उसके शव के टुकटे कर फेंक दिया गया। हत्यारोपियेां की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में विशेष संप्रदाय के युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि एलएलबी का छात्र हत्यारोपियों को अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था। जागृति विहार सेक्टर-6 में अनिल रस्तोगी का परिवार रहता है। उनका बेटा यश एलएलबी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, यश रस्तोगी गत 26 जून की शाम चार बजे स्कूटी लेकर घर से निकला था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। परिवार ने मेडिकल पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर यश की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शावेज, अलीशान और सलमान पकड़ लिया।


कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि यश इंटरनेट साइट से वीडियो चुराकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस का दावा है कि यश और उसके दोस्तों ने ऑनलाइन समलैंगिक ग्रुप बनाया हुआ था। जिसमें करीब 40 युवक जुड़े थे। आज रविवार को मृतक यश के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हंगामा कर दिया। हत्यारोपी सावेज ने बताया कि यश उससे 40 हजार रुपये वसूल चुका था।

रकम वापस लेने के लिए यश को उन्होंने पिलोखड़ी चौकी के पास बुलाया था। जहां पर विवाद होने के बाद यश के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद शव के टुकटे कर लाश को ओडियन नाले में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक अलीशान और शावेज ने हत्या की थी और सलमान शव को ठिकाने लगाने में साथ था।

Updated on:
3 Jul 2022, 7:36 PM IST
Published on: