मेरठ

झोलाछाप इस डिवाइस से पांच हजार में कर रहे भ्रूण की जांच, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप, देखें वीडियो

खास बातें देहात क्षेत्र में फैल रहा झोलाछाप चिकित्सकों का यह धंधा स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी, चार डिवाइस पकड़ी गई बच्चियों की जान की दुश्मन बन गई है यह चीनी डिवाइस
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2019, 8:59 PM IST
meerut

मेरठ। जिले में भ्रूण जांच के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कसता शिकंजा और आए दिन सेंटरों पर लगने वाले छापे के बाद अब भ्रूण की जांच करने वालों ने नया तरीका तलाश लिया है। ये लोग अब चाइनीज डिवाइस के माध्यम से भ्रूण की जांच कर रहे हैं। देहात क्षेत्र में फैले झोलाछाप चिकित्सकों के पास ये डिवाइस उपलब्ध है। करीब पांच हजार रुपये की ये डिवाइस झोलाछाप चिकित्सकों के लिए मुनाफे का सौदा नहीं बल्कि नोट छापने की मशीन बन गई है।

देहात क्षेत्र में भ्रूण जांच का धंधा

झोलाछाप इस डिवाइस को अपनी जेब में रखकर गांवों में भ्रूण की जांच करने के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं गुपचुप तरीके से भ्रूण हत्या भी कर रहे हैं। अगर गर्भ में बेटी है तो झोलाझापों का धंधा खूब चल रहा है। भ्रूण जांच का धंधा करने वाले अब इस डिवाइस के माध्यम से भ्रूण की जांच कर रहे हैं। इसे मोबाइल से कनेक्ट कर चंद मिनटों में भ्रूण का पता चल जाता है।

छापेमारी में चार डिवाइस पकड़ी

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि इस डिवाइस का पता चलने के बाद छापेमारी में स्वास्थ विभाग ने इस तरह की चार डिवाइस पकड़ी हैं। जिसमें एक परतापुर, मवाना, भावनपुर और एक अन्य स्थान से पकड़ी थी। जिन लोगों से मशीन बरामद हुई थी, उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इस डिवाइस में गर्भवती के भ्रूण की जांच कुर्सी पर बैठकर की जा सकती है।

शहर से देहात में कर रहे संपर्क

इसके लिए शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटर भी देहात के झोलाछाप चिकित्सकों से संपर्क कर रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि कुछ ऐसी जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। अगर कुछ ऐसा है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला