मेरठ

शिवपाल के सिपहसालार जगबीर ने योगी सरकार के खिलाफ दिया बड़ा बयान, तहलका मचाने वाला है VIDEO

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक में मेरठ आए थे जगबीर गुर्जर शाहीनबाग और जामिया में गोलीबारी को बताया खतरनाक बोले, संविधान में सभी को है बराबर का अधिकार
2 min read
Feb 03, 2020
prsp.png

मेरठ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की एक बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और संयुक्त प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जगबीर सिंह गुर्जर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में इस समय भय का माहौल है। हर आम आदमी भय में जी रहा है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में जो हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए। वहां पर लोग पहुंचकर गोली चला रहे हैं। धर्म के नाम पर बांटने का काम किया जा रहा है। हम देश को नहीं बांटने देंगे। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जिसे बचाने के लिए जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

केन्द्र की भाजपा सरकार ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की है, जबकि भारत में सभी को समान अधिकार मिले हुए हैं। 1947 में पाकिस्तान ने अपने को इस्लामिक देश घोषित किया था। पाकिस्तान के हालात से सभी परिचित हैं। बाबा साहेब ने विश्व का सबसे अच्छा संविधान भारत को दिया था। लेकिन कुछ लोग इस संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म होकर जंगलराज स्थापित हो गया है। महिलाओं पर खुलेआम हमले हो रहे हैं और उन्हें थानों में बोली लगाई जा रही है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि बिना किसी देरी के प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि माफिया, बदमाश और गुंडों की तिगड़ी से प्रदेश में गुंडाराज स्थापित हो गया है। घरों में घुसकर लोगों का कत्ल करने से प्रदेश में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को चाहिए कि वे बिना किसी देरी के इस सरकार को बर्खास्त करें, क्योंकि इस सरकार के रहते प्रदेश के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। जिस तरह कर्मचारियों को रिवर्ट किया गया, वह उनकी जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर दलितों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न करना चाहती है।

Published on:
03 Feb 2020 06:47 pm