आपको बता दें कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के तहत दुहाई से लेकर साहिबाबाद तक रैपिड रेल के लिए पिलर निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा दुहाई से मेरठ के शताब्दीनगर तक स्टेशन बनाने के लिए भी टेंडर जारी किया जा चुका है। रैपिड रेल को सुचारु रूप से चलाने के लिए मेरठ क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है। इसके अलावा दिल्ली में प्रस्तावित आनंद विहार भूमिगत स्टेशन का टेंडर भी जारी किया जा चुका है। मेरठ में भूमिगत स्टेशनों के लिए भी टेंडर निकालने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि रैपिड रेल परियोजना की पूरी लागत 32 हजार करोड़ रुपये हैं। रैपिड रेल के लिए 60 फीसद राशि कर्ज के रूप में एशियन डेवलपमेंट बैंक से लिया जा रहा है। रैपिड रेल की कुल लागत का 40 फीसद में केंद्र, यूपी और दिल्ली सरकार को हिस्सेदारी करनी है।