मेरठ

बिग बाजार में नौकरी दिलवाने के बहाने कार में युवती के साथ गैंगरेप

इंस्पेक्टर प्रहलाद यादव ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2 min read
Aug 31, 2021

मेरठ. बेरोजगार युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर युवकों ने बिग बाजार में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और फिर उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता बंद कार के भीतर चिल्लाती रही और दरिंदे उसकी अस्मत से खेलते रहे। अपने घिनौने मकसद में कामयाब होने के बाद दरिदों ने युवती को बाईपास पर फेंक दिया। वहां से पीड़िता ने किसी तरह अपने घर फोन कर घटना की जानकारी दी।

नौकरी दिलाने के नाम पर गैंगरेप
युवती का कहना है कि उसको बिग बाजार में इंटरव्यू के बहाने मेरठ-हापुड बाईपास स्थित शॉप्रिक्स मॉल पर बुलाया था। इसके बाद इंटरव्यू दिलाने का बहाना बनाकर कार में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी देर रात पीड़ित युवती को बिजली बंबा बाईपास पर फेंककर फरार हो गए। युवती ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस प्रकरण में इंस्पेक्टर का कहना कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

इंटरव्यू दिलवाने के बहाने से बुलाया
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आसिफ नामक युवक ने बिग बाजार में नौकरी लगवाने की बात कहकर उवेश और समीर नामक युवकों से मिलवाया था। युवती ने पुलिस को बताया कि उवेश और समीर ने बिग बाजार में खुद को मैनेजर बताया था। सोमवार को समीर और उवेश ने उसे बिग बाजार में इंटरव्यू दिलवाने के बहाना शॉप्रिक्स मॉल पर बुलाया।

गैंगरेप के बाद पीड़िता को कार से फेंस फरार हुए आरोपी
इसके बाद वहां से उसको कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। बाद में कार किसी अज्ञात स्थान पर खड़ी कर उवेश और समीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात युवती को बिजली बंबा बाईपास पर फेंककर आरोपी फरार हुए। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। युवती ने का कहना है कि आरोपी उसे कहां ले गए थे, वह जगह का नाम नहीं जानती। युवती का आरोप है कि आसिफ ने ही पूरी साजिश रची थी।

केस दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस आसिफ की तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर प्रहलाद यादव ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल के लिए पीड़िता को जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

BY: KP Tripathi

Published on:
31 Aug 2021 12:22 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड