मेरठ

प्रेमिका के पिता आैर भार्इ ने युवक को शराब पिलार्इ आैर गला दबाया, फिर इस हाल में मिला शव, इसके पीछे ये थी वजह, देखें वीडियो

कार के नंबर से मिली जानकारी के बाद पुलिस पहुंची आरोपियों तक, दो गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2018, 12:27 PM IST
meerut
प्रेमिका के पिता आैर भार्इ ने युवक को शराब पिलार्इ आैर गला दबाया, फिर इस हाल में मिला शव, इसके पीछे ये थी वजह

मेरठ। मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में बीती गुरूवार को कार में जली हालत में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। कार और युवक दोनों ही बिल्कुल जली हालत में पुलिस को मिले थे। इससे जिले में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक युवक की प्रेमिका के भाई और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। दोनों ने युवक की हत्या करना स्वीकार किया है। दोनों ने बताया कि पहले युवक को शराब पिलाई उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर कार में शव रखकर आग लगा दी। जिससे कि कार की और युवक की दोनों की पहचान मिट जाए।

युवती का पिता आैर भार्इ गिरफ्तार

बताते चलें कि गंगानगर थाना क्षेत्र में जली हुई कार में मानव अवशेष मिले थे। इस घटना का मेरठ पुलिस ने 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि रात को थाने पहुंचे मृतक के फुफेरे भाई विकास कुमार ने उसकी शिनाख्त मवाना के जंधेड़ी निवासी संजीव उर्फ शैंकी के रूप में की। विकास ने बताया कि संजीव किला परीक्षितगढ़ में रहने वाले अपने मामा ब्रहम सिंह के घर पर रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि संजीव का पल्लवपुरम निवासी युवती से पिछले कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के परिजनों ने संजीव की प्रेमिका के पिता गुलाबसिंह, भाई पम्मी, जाॅनी और राहुल व सन्नी नाम के दो युवकों सहित पांच को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के पिता गुलाब सिंह और भाई पम्मी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने सख्ती से पूछताछ करने पर पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

पहले शराब पिलार्इ फिर गला दबाया

आरोपियों के अनुसार उन्होंने बुधवार की रात संजीव को बातचीत के लिए अपने घर बुलाया था। इसके बाद संजीव को शराब पिलाने के बाद उन्होंने गला घाेंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में दोनों पिता-पुत्र संजीव के शव को उसकी ही कार में डालकर ललसाना के जंगल में ले गए और कार पर पेट्रोल डालकर कार और संजीव के शव को जला डाला। आरोपियों का कहना है कि संजीव की हरकतों के चलते युवती और उसकी बहन की शादी टूट चुकी है। वे कई बार संजीव को रास्ते से हटने के लिए कह चुके थे, लेकिन वह नहीं माना था। इसलिए हमने ही उसे रास्ते से हटा दिया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला