मेरठ

बिजली की समस्या है तो इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल

उपभोक्ता मिस्ड कॉल करके और एसएमएस से अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2018, 2:14 PM IST
Nagaur patrika
Nagaur city to get rid of tripping

मेरठ। बिजली समस्याओं को लेकर अक्सर उपभोक्ता की समस्या रहती है जिसे ठीक करने में कई बार समय लग जाता है। लेकिन अब उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर और टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करके और एसएमएस से अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। जिनका निस्तारण तत्काल प्रभाव से किया जाएगा। इस बाबत पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने दावा किया कि वित्तीय वर्ष में कंपनी को कुल 1,26,470 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 1,24,244 का समाधान कर दिया गया।

इन नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

आशुतोष निरंजन ने बताया कि अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि बिजली संबंधित समस्या होने पर बिजली घर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन बिजली उपभोक्ता अब घर बैठे ही विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 और टोल फ्री 1800-180-3002 पर अपनी शिकायत दे सकते हैं। इसके साथ ही 8652650000 पर मिस्डकॉल करके या 5616195 पर मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इन समस्याओं की कर सकते हैं शिकायत

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता खराब विद्युत बिल, खराब मीटर, बिजली आपूर्ति बाधित, नया बिजली कनेक्शन न मिलना, पुराने कनेक्शन पर लोड बढ़वाने, विद्युत चोरी एवं विद्युत तार, परिवर्तक चोरी होने की सूचना, ब्रेकडाउन अथवा ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना दर्ज करा सकते हैं। यहां मिलने वाली सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है।

वित्तीय वर्ष में हुआ समस्याओं का निस्तारण

आशुतोष निरंजन ने बताया कि पिछले साल 14 अप्रैल से 31 मार्च 2018 तक कुल 1,26,470 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसमें से 1,24,244 शिकायतों का निस्तारण भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का सबसे पहले समाधान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है

Updated on:
4 Apr 2018, 2:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला