मेरठ

बुलंदशहर बवाल के बाद पुलिस ने गोकशी को लेकर की बड़ी कार्रवार्इ, आैजारों पर धार लगा रहे थे गोतस्कर, फिर हुआ ये, देखें वीडियो

कर्इ मामलों में वांछित चल रहा था बदमाश, एेसे आया कब्जे में  
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2018, 3:49 PM IST
meerut
गोकशी के लिए जंगल में आैजारों पर लगार्इ जा रही थी धार, तभी पहुंच गर्इ पुलिस, फिर ये हुआ, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के जंगल में गाय को पेड़ से बांधा जा चुका था। तिरपाल बिछाई जा चुकी थी और औजारों पर जंगल में ही धार लगाई जा रही थी। तभी ऐसा काम हुआ कि अफरा-तफरी मच गई। औजार पर धार लगाने वाले जंगल की ओर भाग गए, लेकिन इसी बीच एक व्यक्ति को पुलिस की टीम ने घेर लिया और उसके पैर में गोली मार दी। जिससे वह वहीं घायल होकर गिर पड़ा। जिस व्यक्ति के पैर में गोली लगी उसका नाम भूरा है और गोविंदपुरी का रहने वाला है। गोली से घायल भूरा का नाम क्षेत्र के बड़े गोस्तरों और गोकशों में शामिल है। भूरा को पुलिस की काफी दिन से तलाश थी। बुलंदशहर हिंसा के बाद गोकशों के खिलाफ एक्टिव मोड में आई देहात पुलिस लगातार गोकशों को निशाने पर ले रही है। बुधवार की देर शाम भी खरखौदा पुलिस ने जंगल में गोवंश का कटान कर रहे एक शातिर गोकश को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर पकड़ लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में कुख्यात के पैर में गोली लग गई। वहीं मौके से गोकशी के औजार और हथियार भी बरामद किए गए हैं। मौके पर एक गाय भी पेड़ से बंधी हुई थी।

गोकशी की कर रहे थे तैयारी

एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार एसओ खरखौदा राजेंद्र त्यागी को खासपुर के जंगल में गोकशी की सूचना मिली थी। यह भी जानकारी लगी कि वहां पर कई लोग हैं और गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो गोकशी कर रहे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच फायरिंग करते हुए कुछ लोग जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए पैर में गोली मारकर गोविंदपुरी निवासी भूरा को रंगे हाथ दबोच लिया। घटनास्थल पर छुरी, कुल्हाड़ी और गोकशी के अन्य औजार भी बरामद हुए। वहीं आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि दबोचा गया गोकश भूरा आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित चल रहा था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला