मेरठ

loot in Meerut : पुलिस उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में व्यस्त, बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया 25 तोले सोना और नकदी

robbery in meerut saket मेरठ पहुंचे उप्र के उप्र मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में योगी सरकार की कानून व्यवस्था की शान में कसीदे पढ़े।लेकिन उनके जाने के कुछ देर बाद ही बदमाशों ने महानगर की पॉश कालोनी में धावा बोलकर एक मकान में लाखों के जेवर और नकदी लूट की घटना को अंजाम दिया। जिस समय बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया उस दौरान दो बार गश्ती टीम आसपास ही मौजूद थी। लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2022, 9:44 AM IST
loot in Meerut : पुलिस उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में व्यस्त, बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया 25 तोले सोना और नकदी
loot in Meerut : पुलिस उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में व्यस्त, बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया 25 तोले सोना और नकदी

robbery in meerut saket रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में मौजूद थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री की सेवा में पूरा पुलिस अमला और प्रशासनिक अधिकारी लगे थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस की वीआईपी डयूटी में व्यस्त्ता का लाभ उठाकर महानगर की पॉश कालोनी साकेत में बदमाशों ने परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। इस दौरान बदमाशों ने घर से 25 तोले सोने के जेवर, नकदी और करीब एक किलो चांदी के सिक्के-बर्तन लूट लिए। पॉश कालोनी में लूट की सूचना पुलिस के साथ फोरेंसिक, डाग स्क्वायड और सीओ पहुंच गए।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र की पॉश कालोनी साकेत के ए-213 निवासी वीरेंद्र पाल सिंह रहते हैं। वीरेंद्र सिंह का भारत टूरिस्ट बस सर्विस के नाम से ट्रैवल्स का कारोबार है। रविवार देर रात वह पत्नी आशा और भाभी विजय लक्ष्मी के साथ घर पर ही थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन उन्होंने खिड़की से अंजान लोगों को देखकर दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद चले गए। लेकिन कुछ देर बाद फिर से वापस लौटे और फिर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाशों ने तीनों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। तीनों के मोबाइल बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिए। घर में परिजनों ने बदमाशों को अलमारियों की चाबी देने से मना किया तो बदमाशों ने तीनों को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी तोड़कर 25 तोले सोने के जेवर, करीब एक किलो चांदी का सामान, घर में रखे 80 हजार रुपये नगद और अन्य कीमती सामान ले गए।


बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित बाथरूम के दूसरे दरवाजे से बाहर निकले और बेटे मानिक को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में मानिक घर पहुंच गए और कंट्रोल रूम को अपने घर में लूट की जानकारी दी। पॉश कालोनी में लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। कुछ देर में सीओ देवेश सिंह, थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड पहुंच गया। देर रात पीड़ित ने थाने में लूट की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं महानगर के बीचों बीच पॉश कालोनी में हुई लाखों की लूट पर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी। लूट के आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला